35 प्रतिशत सब्सिडी, फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर दी जाएगी : जीएम जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार

by

जिला उद्योग केंद्र की ओर से  फैप्रो में पी.एम.एफ.एम.ई स्कीम के अंतर्गत लगागा गया जागरुकता कैंप
होशियारपुर, 25 जुलाई:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिला उद्योग केंद्र की ओर से ब्लाक भूंगा के गांव कंगमाई में फार्मरज प्रोड्यूसर प्रमोशन सोसायटी(फैप्रो) में पी.एमएफ.एम.ई स्कीम के अंतर्गत जागरुकता कैंप लगाया गया, जिसमें जिले के लगभग 80 किसानों, उद्यमियों की ओर से भाग लिया गया। इस दौरान जरनल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार ने बताया कि भारत सरकार के फूड प्रोसेसिंग उद्योग की ओर से राज्य सरकार की साझेदारी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रधान मंत्री फर्मलाइजेशन आफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज(पी.एम.एफ.एम.ई) योजना शुरु की गई है। इस योजना में पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन को स्टेट नोडल एजेंसी बनाया गया है, जबकि जनरल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र जिले के नोडल अधिकारी होंगे।
जी.एम जिला उद्योग केंद्र की ओर से उक्त स्कीम के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत 1 करोड़ रुपए तक के फूड प्रोसेसिंग प्रोजैक्ट लगाए जा सकते हैं, जिसमें कम से कम 10 व्यक्ति काम करते हों। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत 35 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी भी मिलती है, जो कि अधिक से अधिक 10 लाख रुपए हो सकती है। उन्होंने बताया कि स्कीम का लाभ लेने के चाहवान प्रार्थियों को प्रोजैक्ट का 10 प्रतिशत हिस्सा अपनी ओर से लगाना होगा। इसके अलावा इस स्कीम के अंतर्गत कर्जा लेने वाली इकाई को 3 प्रतिशत तक के ब्याज की भी छूट का लाभ दिलाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम का लाभ लेने के लिए भारत सरकार के फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय के आनलाइन पोर्टल www.pmfme.mofpi.gov.in पर अप्लाई किया जा सकता है।
जी.एम जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार ने बताया कि आनलाइन फार्म भरने व बैंक से वित्तिय सहायता प्राप्त करने के लिए सरकार की ओर से जिले में 5 डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन नियुक्त किए गए हैं जो कि बिना किसी फीस के लाभार्थी की प्रोजैक्ट रिपोर्ट बनाने व बैंक की फारमैलिटी को पूरी करने में प्रार्थियों को पूर्ण सहायता करते हैं। उन्होंने बताया कि यह वित्तिय सहायता नई व पहले से चल रही फूड प्रोसेसिंग से संबंधित इकाईयों के लिए उपलब्ध है। इस स्कीम संबंधी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय जनरल मैनेजर, जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर से संपर्क किया जा सकता है। इस स्कीम के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थी अमरिंदर सिंह, हरमेश लाल, गुरप्रीत सिंह की ओर से भी अपने विचार रखे गए।
इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल के डिप्टी डायरेक्टर मनिंदर सिंह बौंस ने बताया कि उनके केंद्र की ओर से फूड प्रोसेसिंग इकाईयां लगवाने संबंधी ट्रेनिंग दी जा रही है। मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह ने कैंप में आए व्यक्तियों को फूड प्रोसेसिंग संबंधी उनके विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर फार्मरज प्रोड्यूस प्रमोशन सोसायटी के अध्यक्ष जसवीर सिंह, फंक्शनल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र निरुपा रामपाल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन को छूट देने के लिए सैंकड़ों करोड़ के घोटाले में ‘आप’ शामिल

लुधियाना ।  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने लुधियाना शहर के आसपास के गांवों में जमीन के अधिग्रहण में छूट देने के लिए...
article-image
पंजाब

सीपीआई (एम) गढ़शंकर ने बदतर कानून व्यवस्था व लोग मसलों को लेकर डीएसपी गढ़शंकर के कार्यालय के सामने दिया धरना

गढ़शंकर : तहसील कमेटी सीपीआई (एम) गढ़शंकर ने डीएसपी गढ़शंकर के कार्यालय के सामने बदतर कानून व्यवस्था व लोग मसलों को लेकर धरना दिया और पंजाब के डीजीपी को एक मांग पत्र भेजा इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में स्टूडेंट वीज़ा पर आने वाले 950 युवाओं को ब्रिटिश कोलंबिया में किया गिरफ्तार : बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर की थी छापेमारी

कोलंबिया :   ब्रिटिश कोलंबिया में बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने 187 स्थानों पर छापेमारी की और 950 युवाओं को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से कम वेतन पर नियमों से अधिक काम कर रहे थे। ...
article-image
पंजाब

16वां क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबलों में कोकोवाल की टीम ने सोत्रा की टीम को हराकर की जीत दर्ज

कमल कटारिया : गढ़शंकर :  सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा गांव कोकोवाल मजारी के युवाओं के लिए 16वां क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 32...
Translate »
error: Content is protected !!