35 यूनिट रक्तदान : निर्मल सिंह चक फुल्लू की याद में 19वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

by

गढ़शंकर, 17 जुलाई: विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी निर्मल सिंह की याद में डॉ. शुदेश बिज के विशेष प्रयासों से क्षेत्र के गांव चक गुरु में डॉ. अजय बग्गा और मनमीत सिंह व समस्त स्टाफ व बीडीसी ब्लड बैंक नवांशहर की टीम के तकनीकी सहयोग से 19वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर गांव के सरकारी स्कूल में आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन दर्शन सिंह मट्टू प्रांतीय कन्वीनर कंडी संघर्ष कमेटी और सेवा निवृत्त इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह द्वारा किया गया। रक्तदान के महत्व के बारे में बात करते हुए दर्शन सिंह मट्टू ने लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक होने का आह्वान किया और कहा कि रक्तदान मानवता के लिए सबसे बड़ा धर्म है, इसलिए हम सभी को रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सुदेश बिज ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तथा रक्तदान करने वाले सभी युवा साथियों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर गुरमीत राम सरपंच, भूपिंदर राणा, पूर्व सरपंच बलविंदर कुमार बॉबी, बीबी सुभाष मट्टू, अनु बिज, रोकी मोइला, रणजीत सिंह बग्गा, दलविंदर कौर, प्रदीप सिंह ठेकेदार, हरजिंदर सिंह, साहिल बिज, ज्ञान चंद, प्रेम सिंह प्रेमी , दलविंदर सिंह, डॉ. कृष्ण बद्धन, वैद हरभज मेहमी, हकीकत राय चोपड़ा, ज्ञान कौर, गुरप्रीत सिंह काला और अन्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

महिलाओ से पर्स झपटने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव डोंगरपुर के निकट स्कूटी सवार महिलाओ से दो बाइक सवार युवक पर्स छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के ब्यानों पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव भंमियां की...
article-image
पंजाब

फरार आतंकी योगराज गिरफ्तार : 2 AK-56, 1 पिस्टल और टिफिन बम बरामद

अमृतसर : पंजाब की अमृतसर पुलिस ने मंगलवार को नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंड़ाफोड़ किया। पुलिस ने नार्को-टेरर मॉड्यूल से जुड़े तरनतारन निवासी योगराज उर्फ योग को रमदास सेक्टर से गिरफ्तार किया। उससे दो AK-56,...
article-image
पंजाब

इंसाफ नहीं तो संस्कार नहीं…. झोटा के परिवार का दोटूक ऐलान…किस जिद पर अड़ा है परिवार ?

नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या पर पंजाब में आक्रोश, CM और DGP के इस्तीफे समेत CBI जांच की मांग; अमित शाह ने पंजाब सरकार से जवाब मांगने की बात कही मानसा। पंजाब में नशे...
article-image
पंजाब

अकाल तख्त साहिब से शहीद गंज साहिब तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब : बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव की धूम

अमृतसर। शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आज धार्मिक सभाओं, संस्थाओं और संगतों के सहयोग से श्री अकाल तख्त साहिब से गुरुद्वारा शहीद...
Translate »
error: Content is protected !!