350 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो युवक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 10 अक्तूबर : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के निर्देश पर सरबजीत सिंह बाहिया एसपी व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख नेतृत्व में नशों खिलाफ आरंभ की मुहिम तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जयपाल के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा दो युवकों को 350 ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जयपाल ने जानकारी देते बताया कि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की पुलिस पार्टी ने नंगल मार्ग गढ़शंकर पर गश्त दौरान गांव भंमियां की और से आते बिना नंबर के एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवानों को शक होने पर काबू करके तलाशी ली तो एक से 165 ग्राम तथा दूसरे सवार से 185 ग्राम, कुल 350 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कथित दोषियों की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र रुलदू राम निवासी भंमियां तथा बरिंदर सिंह उर्फ बल्लू पुत्र प्रदुम्मण सिंह निवासी करियाम थाना नवांशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोषी को गिरफ्तार कर अपराधिक धारा 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को जन्म देंगी : बेटे की मौत के इतने दिनों बाद घर में गूंजेगी किलकारी

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी दे दें कि...
article-image
पंजाब

7 औद्योगिक ईकाईयों को इन प्रिंसिपल अप्रूवल सर्टिफिकेट किए जारी : बिजनेस फस्र्ट पोर्टल के माध्यम से औद्योगिक ईकाईयों को दी जा रही है बेहतरीन सेवाएं: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 26 जून: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने सोमवार को जून माह में पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट-2020 के अंतर्गत जिले की 7 औद्योगिक ईकाइयों को इन प्रिंसिपल अप्रूवल सर्टिफिकेट जारी करने की मंजूरी...
article-image
पंजाब

213 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : 2 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार

गढ़शंकर, 18 अगस्त : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो मामलों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों से 213 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर उन्हे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
पंजाब

चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक: पंजाब की सबसे बड़ी शिक्षा मुहिम में 23 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

चंडीगड़ : बच्चों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक को व्यापक समर्थन...
Translate »
error: Content is protected !!