3500 किलोग्राम लाहन नष्ट, 20 लीटर अवैध शराब बरामद

by
होशियारपुर, 27 सितंबर  :  आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक्साइज टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। ईटीओ प्रीत भूपिंदर सिंह (हॉशियारपुर-2) की देखरेख में यह कार्रवाई की गई, जिसमें एक्साइज इंस्पेक्टर अमित व्यास, नरेश सहोता, लवप्रीत सिंह, अजय कुमार, और कुलवंत सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मियानी (टांडा) के मंड क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान 7 तिरपालों में छिपा हुआ लगभग 3500 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इसके अलावा, मियानी और अब्दुल्लापुर गांवों में भी तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन यहां से कोई बरामदगी नहीं हुई।
एक अन्य छापेमारी में, टांडा के चंडीगढ़ कॉलोनी स्थित रूप लाल (पुत्र गुरदास राम) के घर से 20 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी को टांडा पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

फरार अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : पिछले एक साल से फरार चल रहे 30 वर्षीय अंतरराज्यीय ड्रग आपूर्तिकर्ता को दिल्ली हवाई अड्डे पर उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह कनाडा भागने की कोशिश कर रहा...
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर : अपराजिता जोशी

होशियारपुर : चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी-कम-जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व 13 मई को जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर 23 अप्रैल को माता नैना देवी जी की चौकी आयोजित की जाएगी

गढ़शंकर, 22 अप्रैल :  बीत क्षेत्र के गांव झोणेवाल में माता नैना देवी मंदिर में माता नैना देवी की मूर्ति स्थापना दिवस को समर्पित माता जी की चौकी का आयोजन किया जा रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!