350वां शताब्दी समारोह को समर्पित नगर कीर्तन संबंधी पोस्टर जारी

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहीदी की 350वीं बरसी को समर्पित शताब्दी समारोह श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर मनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रमुख संप्रदाय गुरुद्वारा लंगर साहिब श्री हज़ूर साहिब नांदेड़ के संत बाबा नरिंदर सिंह जी व संत बाबा बलविंदर सिंह जी के मार्गदर्शन तथा जथेदार बाबा गुरमीत सिंह जी नडालों वालों के दिशा-निर्देश अनुसार एक भव्य नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा जनम स्थान संत बाबा निधान सिंह जी, गांव नडालों से तख़्त श्री केसगढ़ साहिब तक 12 अक्तूबर, रविवार को सजाया जाएगा।आज इसी संबंध में संत बाबा करमजीत सिंह जी टिब्बा साहिब, संत बाबा बलवीर सिंह जी टिब्बा साहिब, बाबा जसपाल सिंह नेकी वाले, जथेदार इकबाल सिंह खेड़ा, जथेदार जसवीर सिंह जी भट्टी नडालों सहित संगत ने संयुक्त रूप से पोस्टर जारी किया। पोस्टर जारी करने से पहले नगर कीर्तन की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।इस अवसर पर लखवीर सिंह राणा डांसिवाल, परमदीप सिंह पंडोरी गंगा सिंह, मनजीत सिंह डांसिवाल, अमरजीत सिंह राजा जांगलियाणा, भाई रणजोध सिंह नडालों, लखविंदर सिंह नडालों, धर्मिंदर सिंह सोनू नडालों, बाबा जरनैल सिंह नडालों, कृपाल सिंह अजनोहा, बलजिंदर सिंह खालसा पंजौर, चेयरमैन परमजीत सिंह पंजौर, सुखविंदर सिंह लड्डू टोडरपुर, तरलोचन सिंह लाडी टोडरपुर, तरलोचन सिंह सकरूली, सर्विंदर सिंह ठींढा, सरपंच चरणजीत सिंह पंजौर, सतविंदर सिंह खालसा पैंसरा, मनजीत सिंह लाडी लालपुर, सरपंच प्रेम सिंह शोतरा, हरदीप सिंह बड्डों, गुरविंदर सिंह मोना कलां, परमजीत सिंह पम्मा बाहोवाल, जगमोहन सिंह हवेली, भूपिंदर सिंह पंजौर, लखा सिंह पालदी, कुलवंत सिंह लालपुर, नरिंदर सिंह बूटा कोट फतूही, मलकीअत सिंह लालपुर, बलदेव सिंह लालपुर, गुरविंदर सिंह बिस्की पाछटा, इंदरजीत सिंह गोंदपुर, गुरजिंदर सिंह सरहाला खुर्द, मस्तान सिंह ठुआणा सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इस दिन शपथ ले सकते हैं सांसद अमृतपाल : अमृतपाल की पैरोल के लिए अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दायर

पंजाब सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को सांसद पद की शपथ लेने के लिए पैरोल दी जानी चाहिए।  यूएपीए के तहत गुवाहाटी जेल में...
article-image
पंजाब

गौतम नगर में एक दिवसीय योग शिविर का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर संस्थान के स्थानीय आश्रम गौतम नगर, होशियारपुर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में...
article-image
पंजाब

Vastu Expert Warns: Debris in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Violating Vastu principles—from laying the foundation to painting—can lead to various problems in building construction, says internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupendra Vastu Shastri.In today’s urban landscape, high-rise buildings...
article-image
पंजाब

महिला ने मां और बेटे समेत किया सुसाइड : तीनों की मौत से इलाके में मचा हड़कंप

मलेरकोटला :पंजाब के मलेरकोटला  में एक ही परिवार के 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। जानकारी मुताबिक  विधवा महिला, उसकी बुजुर्ग मां और 9 साल के बेटे ने जहर निगल लिया। मृतकों की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!