359 कैदियों की सजा माफ : कम से कम 7 दिन और अधिकतम 45 दिन की सजा माफ

by

शिमला : हिमाचल सरकार ने गणतंत्र दिवस पर राज्य की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे अच्छे आचरण वाले 359 कैदियों की विशेष माफी की घोषणा की है। इनकी कम से कम 7 दिन और अधिकतम 45 दिन की सजा माफ की गई है। सजा माफी कैदियों के आचरण में सुधार, कारावास के दौरान अनुशासन और अच्छा आचरण अपनाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से की जाती है। राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार सिरमौर जिले की नाहन जेल से सबसे ज्यादा 108 बंदियों की सजा माफ की गई। वहीं, शिमला की कंडा जेल से 97 कैदी, कैथू जेल के 15 कैदी, धर्मशाला से 65, चंबा से 17, बिलासपुर से 18, मंडी से 10, सोलन से 04, ऊना से 11, हमीरपुर से 5, कल्पा से 3, नालागढ़ कारावास से 6 बंदियों की सजा को माफ किया गया।
भारत सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में बंदियों की कुछ श्रेणियों को विशेष माफी देने और उन्हें तीन चरणों 15 अगस्त 2022, 26 जनवरी 2023 और 15 अगस्त, 2023 को रिहा करने का प्रस्ताव है। इससे पहले 15 अगस्त और 26 जनवरी पर हर बार बंदियों को रिहा किया जाता रहा है। 26 जनवरी को 7 से 45 दिन सजा और 15 अगस्त को 15 से 90 दिन की सजा माफ की जाती रही है।
5 बंदी किए जाएंगे रिहा केंद्र के निर्देशों पर :
भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में जिन पात्र बंदियों ने अपनी 66 प्रतिशत सजा पूर्ण कर ली है, उसमें से 4 बंदियों को भी रिहा किया जा रहा है। एक बंदी जिसने अपनी कारावास की सजा पूर्ण कर ली है। मगर वह अपनी जुर्माना राशि देने में असमर्थ हैं, उस बंदी को भी रिहा किया जा रहा है। कुल मिलाकर केंद्र के निर्देशानुसार इस माफी से विभिन्न कारागारों से कुल 5 बंदियों को रिहा किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्वती घाटी के ट्रैक बने रहस्य: ट्रैकिंग पर निकले दो लोग एक माह से लापता…सैकड़ों पर्यटकों के लापता होने का इतिहास

3700 मीटर ऊंचे चंद्रखणी दर्रे से मणिकर्ण तक तलाश,  सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पार्वती घाटी जहां देश-विदेश से पर्यटक रोमांचक ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं, वहीं इसके दुर्गम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में 25-26 मार्च को होगा वायु सेना का अदभुत एयर शो : पहली बार हो रहे इस हैरतअंगेज शो के लिए किए जा रहे सभी प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

विश्व की बेहतरीन एरोबेटिक टीमों में शामिल है वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च : भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मैहला का DC मुकेश रेपसवाल ने किया निरीक्षण

विद्यार्थियों के साथ संवाद कर जानी उनकी समस्याएं एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मैहला का दौरा कर विद्यालय में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का सामान्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला का शव बरामद : घरों के बीच बनी एक खाई में गिरी हुई थी

चैलचौक ; मंडी जिला के गोहर उपमंडल के चैलचौक पंचायत में एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान 60 वर्षीय शुक्रि देवी पत्नी खेमू निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!