36वें राष्ट्रीय ईनामी दंगल में पटके की कुश्ती कलवां गुज्जरां ने की जीत दर्ज : देशभर के विभिन्न अखाड़ों से आए लगभग 200 नामी पहलवानों ने लिया भाग

by

कमल कटारिया ।  हरोली /गढ़शंकर : पंजाब हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव जक्खेवाल (बीटन) में आयोजित 36वें व ईनामी दंगल पटके की कुश्ती कलवां गुज्जरां ने जीत दर्ज की।  इस विशाल दो दिवसीय ईनामी दंगल (छिन्ज) का आयोजन संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी मन्दिर कमेटी द्वारा किया गया था। इस बार भी इसमें देशभर के विभिन्न अखाड़ों से लगभग 200 नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल की परंपरा की शुरुआत संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी ने की थी, जिसे अब संत बाबा अनूप जी महाराज जी द्वारा जारी रखा जा रहा है। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री शामिल हुए और लोगों के साथ बैठकर दंगल का आनंद उठाया। इस दौरान संत बाबा अनूप जी महाराज जी से दो दिन करीव पचास हजार श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।


दंगल में पटके की कुश्ती में कलवां गुज्जर अखाडा बार्न ग्रेटर नॉएडा ने मौली काकड़े महारष्ट्र में जबरदस्त मुकाबला हुया। जिसमें कलवां गुज्जर अखाडा ने जीत दर्ज कर तीन लाख का इनाम जीता।  इसके इलावा हुए प्रमुख मुकाबलों में जोंटी गुज्जर ने सकेत महाराष्ट्र को , रजत मडोथी दिल्ली ने रोहन पवार महाराष्ट्र को, विक्की हुड्डा ने बोलू बोडके को, शाहरुख खान महाराष्ट्र ने मेजर डेरा बाबा नानक को , हुसैन ईरान ने प्रिंस कोहांली को , अजय बार्न गुज्जर ने सतपाल को हरा कर आपने आपने मुकाबले में जीत दर्ज की। उद्धघाटन समागम के मुख्य अतिथि मोनू बीटन लुधियाना ने दंगल कमेटी को चार लाख इकतीस हजार रुपए दिए।


इस दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ग्रामीण खेलों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए युवाओं में प्राचीन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि युवा ऊर्जा रचनात्मक तथा सकारात्मक दिशा में अग्रसर हो। साथ ही यह भी आवश्यक है कि खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर दंगल कमेटी के के द्वारा उपमुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने 5 लाख रुपये देने दंगल कमेटी को देने की घोषणा की। इस दौरान रामपाल सेवानाथ ,मोनू बीटन लुधियाना, सांसद डॉ राज कुमार चब्बेवाल, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, दलजीत ग्रेवाल भोला एमएलए लुधियाना, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी , पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, प्रिंसिपल इंदरजीत कौर मेयर लुधियाना, गुरतेज पन्नू ,गुज्जर वेलफेयर बोर्ड पंजाब के ब्रिगेडियर राज कुमार, अजायब सिंह बोपाराय , पूर्व सरपंच कमल कटारिया , मास्टर पवन शर्मा , करन कटारिया, रोशन ठेकेदार , देवराज जिन्दड़, शम्मी कटारिया , सूरज खेपड़ , संजू जक्खेवाल, रमन जक्खेवाल, केशा कंबाला , तरसेम फौजी , सुभाष लुधियाना व योगेश हांडा, एसीपी राज कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में बहुरंग कला मंच ने नाटक ‘जागो वोटर जागो’ किया प्रस्तुत : डाॅ. जानकी अग्रवाल ने छात्रों को नाटक से मार्गदर्शन लेने का किया आह्वान

गढ़शंकर- गढ़शंकर में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज कॉलेज एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने कार्यकारी प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । इस मौके पर बहुरंग कला मंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पारम्परिक ठोडा मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने शिरकत की : प्रदेश की प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने में मेले व त्यौहार निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका – अनिरुद्ध सिंह

शिमला 04 नवंबर : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के फागू में चियोग पंचायत के बंगापानी में ठोडा दल फागू द्वारा आयोजित स्वर्गीय श्री शेर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिक्त पड़ी पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रारूप में प्रकाशित : अरिंदम चौधरी

मंडी, 11 जनवरी :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत अरिंदम चौधरी ने आज बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं में किसी कारण से आकस्मिक रिक्तियां हुई है, के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता...
Translate »
error: Content is protected !!