36वें विशाल इनामी दंगल के शुभारंभ दौरान संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी संत बाबा अनूप महाराज जी से श्रद्धालुओं और पहलवानो ने लिया आशीर्वाद : दंगल का उद्धघाटन मोनू बीटन लुधियाना ने किया

by

रूबल खन्ना व नरिंदर राजपूत झंझेड़ी ने की पहले दिन जीत दर्ज

कमल कटारिया। हरोली : संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी की कृपा से 36वां विशाल इनामी दंगल आज गांव जक्खेवाल में शानो शौकत से शुरू हो गयासंत बाबा ढांगू वाले महाराज जी की कृपा से बाबा अनूप महाराज जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित उत्तर भारत का सबसे बड़ा इनामी उत्सव 36वां छिंज मेला बड़े उत्साह और उमंग के साथ शुरू हुआ।

। जिसमें हिस्सा लेने के लिए बिभिन्न प्रदेशों से भारी संख्या में अनंतरराष्ट्रीय सत्तर के पहलवान पहुँच गए और पहले दिन ही हजारों लोगों ने पहले दिन शानदार कुश्तियों का आंनद उठाया। 36वें विशाल इनामी दंगल के शुभारंभ दौरान संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी संत बाबा अनूप महाराज जी से श्रद्धालुओं और पहलवानो ने आशीर्वाद लिया।


36वें विशाल इनामी दंगल का उद्धघाटन मोनू बीटन लुधियाना ने किया। पहले दिन हुए कुश्ती के शानदार मुकाबलों में रूबल खन्ना ने छोटा गनी होशियारपुर को व नरिंदर राजपूत झंझेड़ी ने प्रवेश बहादरगढ़ को चित कर आपने आपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। इस दौरान मेजर राजस्थानी ने बुलेट मोटरसाइकिल पर कर्तव दिखाकर दर्शकों को तालियां वजाने को मजबूर कर दिया। इस दौरान बाबा जी का अटूट लंगर चलता रहा और कल भी चलेगा ।

कल दूसरे दिन छे नवंबर को पहले से घोषित किए 51 जबरदस्त कुश्ती मुकाबले होंगे और पटके की तीन लाख की कुश्ती का मुकाबला होगा , जिसे देखने के लिए हिमाचल , पंजाब व अन्य प्रदेशों से हजारों की संख्यां में दर्शक पहुचेगें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धार्मिक परीक्षाओं में अव्वल आने वाले खालसा कॉलेज के स्टूडेंट्स को नकद स्कॉलरशिप से सम्मानित किया

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के स्टूडेंट्स ने धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर द्वारा फरवरी 2025 के दौरान आयोजित धार्मिक परीक्षा में पहला स्थान हासिल...
article-image
पंजाब

7 किलोग्राम हेरोइन और 5 पिस्तौल बरामद : दो संदिग्ध गिरफ्तार

चंडीगढ़  : पंजाब पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात किलोग्राम हेरोइन और पांच पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur News : मुकेरियां, दसूहा, गढ़शंकर, हरियाणा, गढ़दीवाला और उड़मुड़ टांडा में वोट मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पड़ेंगे : निकास कुमार

जिला प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम 6 नगर परिषदों में 80 वार्ड, कुल 118 बूथ और कुल 263 उम्मीदवार मैदान में वोटर कार्ड न होने...
Translate »
error: Content is protected !!