37 ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बीडीपीओ) का तबादला

by
गढ़शंकर :   पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने तत्काल प्रभाव से 37 ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बीडीपीओ) के तबादले एवं नियुक्तियाँ की हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिव अजीत बाला जोशी आईएएस द्वारा जारी आदेशों के अनुसार  विजय कुमार एसईपीओ को बीडीपीओ घरोटा, राजविंदर कौर  वरिष्ठ सहायक को बीडीपीओ समराला, बलजीत सिंह सोही को बीडीपीओ डेराबस्सी, कृष्ण सिंह एसईपीओ को बीडीपीओ बाघा पुराना, जसवीर कौर को बीडीपीओ ढिलवां, राजविंदर सिंह को बीडीपीओ माजरी, रविंदर सिंह को बीडीपीओ संगत, बिक्रमजीत सिंह को बीडीपीओ वेरका, निशान सिंह को वरिष्ठ सहायक लेखा बीडीपीओ भीखी विंड लगाया गया है। गुरप्रीत कौर को बीडीपीओ सुजानपुर, राजीव कुमार वरिष्ठ सहायक लेखा को बीडीपीओ टांडा, गुरमुख सिंह को बीडीपीओ खडूर साहिब, बोहड़ सिंह को बीडीपीओ श्री मुक्तसर साहिब, राज कुमार को बीडीपीओ सरदूलगढ़, तेजिंदर सिंह को बीडीपीओ अन्नदाना एट मुनक,  सुखविंदर सिंह एसईपीओ को प्रभारी बीडीपीओ धार कलां, गुरमीत सिंह चहल सीनियर सहायक लेखा को बीडीपीओ दसूहा का कार्यभार, प्रताप सिंह को वरिष्ठ सहायक लेखा को बीडीपीओ फिरोजपुर का कार्यभार, मंजीत सिंह एसईपीओ को बीडीपीओ राय कोट का कार्यभार और बीडीपीओ का अतिरिक्त कार्यभार
पखोवाल, राजविंदर सिंह वरिष्ठ सहायक लेखा को  बीडीपीओ लुधियाना-2, मनजीत कौर बीडीपीओ को बीडीपीओ नवांशहर, जसमिंदर सिंह को बीडीपीओ मलेरकोटला, जगसिमरन सिंह वरिष्ठ सहायक लेखा को  बीडीपीओ जलालाबाद, प्रभजीत सिंह को बीडीपीओ  नथाना, सुखजिंदर सिंह वरिष्ठ सहायक लेखा को  बीडीपीओ फतेहगढ़ चूड़ियां, सरवजीत सिंह एसईपीओ को बीडीपीओ घलखुर्द लगाया गया है।
इसी तरह झारमल सिंह को बीडीपीओ मानसा, जसजीत कौर को बीडीपीओ फिल्लौर, गुरमेल सिंह को बीडीपीओ रूड़की कलां, जगतार सिंह ढिल्लों को बीडीपीओ बरनाला, स्वनीत कौर सीईपीओ को बीडीपीओ अमृतसर, गुरप्रीत सिंह वरिष्ठ सहायक को बीडीपीओ सिधवां बेट, जसविंदर कौर को बीडीपीओ नूरमहल लगाया गया है।  इसके इलावा कुलविंदर सिंह रंधावा को बीडीपीओ नडाला, जगमोहन सिंह सीनियर सहायक लेखा को बीडीपीओ तरनतारन, वरिंदर कुमार को बीडीपीओ चोहला साहिब, अमित शर्मा  एसईपीओ को बीडीपीओ रूपनगर का इंचार्ज  लगाया गया है। इन अधिकारियों को तुरंत अपने नए स्टेशनों पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए डीजीपी के फील्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर बनाई रणनीती : सभी SHO को आम लोगों के साथ बातचीत करने और उनके साथ अपने संपर्क नंबर साझा करने के लिए कहा

चंडीगढ़: अगले स्वतंत्रता दिवस तक पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता को साकार करने के लिए, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को सभी फील्ड...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने हलका चब्बेवाल में 4 सडक़ों को 10 से 18 फीट चौड़ा करने को मंजूरी दी- डॉ. राज कुमार 9 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेंगी सडक़ें, जल्द शुरू होगा निर्माण-डॉ. चब्बेवाल, डॉ. इशांक कुमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और हलका चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि हलके के निवासियों की मांग के अनुसार पंजाब सरकार ने हलके...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में आयोजित तहसील स्तरीय समागम में एसडीएम ने फहराया तिरंगा 

गढ़शंकर, 16 अगस्त : 79वें स्वतंत्रता दिवस मौके पर गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। बारिश के मद्देनजर इस बार यह कार्यक्रम सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान की बजाय स्थानीय...
article-image
पंजाब

सिंगर को मिली धमकी…मेलबर्न में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों का बवाल ! मची अफरा-तफरी

चंडीगढ़ :  पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का मेलबर्न कॉन्सर्ट शुक्रवार रात उस समय तनावपूर्ण हो गया जब खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने कार्यक्रम स्थल के बाहर अफरा-तफरी मचा दी। यह घटना AAMI पार्क...
Translate »
error: Content is protected !!