37 गौशालाओं में 3,450 गौवंश को दिया जा रहा आश्रय : एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला के गौशाला संचालकों व प्रधानों के साथ की बैठक

by

ऊना, 14 जुलाई – जिला में विभिन्न गौशालाओं के माध्यम से आवारा घूम रहे पशुओं को आश्रय प्रदान किया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने गौशाला संचालकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला में 37 गौशालाएं हैं जिसमें 3,450 गौवंश को आश्रय प्रदान किया गया है।
बैठक में गौशाला संचालकों के साथ पंजीकृत गऊशालाओं के विस्तार, गऊशालाओं में पशुओं के स्वास्थ्य के लिए सस्ती दरों पर दवाईयां उपलब्ध करवाने तथा सड़क पर घायल पशुओं को इलाज़ के लिए पशु चिकित्सालय तक ले जाने के लिए पाॅवर लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध करवाने व अवारा पशुओं को पकड़ने के लिए ब्लो पाईप गन तथा जिला घूम रहे लगभग 250 आवारा पशुओं को गौशाला में स्थांतरित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
एडीसी ने कहा कि छः नम्बर एनिमल लिफ्टिंग मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने विभाग को ब्लो पाइप गन क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुओं के स्वास्थ्य के लिए गौशालाओं में सस्ती दरों पर दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए उच्च स्तर पर बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में पशुओं को बेहतर आश्रय तथा सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पशु पालन विभाग तथा पंचायती राज विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने जिला परिषद सदस्यों से 20-20 हज़ार रूपये गौशालाओं को देने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि गौशालाओं में जाने के लिए यहां-यहां रास्तों की दिक्कतें है वहां पर रास्तों का निर्माण करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त गौशालाओं के संचालकों ने पशुओं की देखभाल के लिए प्रतिमाह मिलने वाली 700 रूपये की राशि को एक हज़ार रूपये तक बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों के माध्ये से राज्य में आने वाले आवारा पशुओं पर भी कड़ी निगरानी रखने की अपील की।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, उपनिदेशक पशु पालन विभाग जयसिंह सेन, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, डाॅ राकेश भट्टी, डाॅ शगुन महाजन सहित सभी गौ संचालक व प्रधान उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इको फ्रैंडली राखियां हाथों-हाथ बिक रही : मेले में 4 दिन में 1 लाख से अधिक की सेल

राखी उत्सव मेले में पर्यावरण मित्र एवं आकर्षक डिजाइन की राखियों की सेल ऊनाः एमसी पार्क ऊना में 11 अगस्त तक चलने वाले राखी उत्सव मेले में सोमभद्रा ब्रांड नेम से बिक रही इको...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों को न्यूनतम समय में निपटाएं अधिकारी – DC जतिन लाल

ऊना, 14 फरवरी – जिला ऊना में राजस्व विभाग से संबंधित मामलों को सभी अधिकारी न्यूनतम समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि आम व्यक्ति के समय व धन की बचत हो सके।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाईः डीसी

पुराना स्टॉक डिस्ट्रिब्यूटर्स को वापिस भेजें खुदरा विक्रेता, केंद्र सरकार ने साल भर पहले कंपनियों को दिए हैं निर्देश ऊना  : एक जुलाई 2022 से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के साथ एक विशेष की बैठक

एएम नाथ।  नई दिल्ली : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, आयोग के सदस्य वीके. पाल और अन्य विशेषज्ञों के पैनल के साथ एक विशेष बैठक की। मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!