38 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को विधायक डा. रवजोत ने दिए नियुक्ति पत्र

by

होशियारपुर, 09 सितंबर: विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह ने आज 38 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें पूरी निष्ठा व मेहनत से अपने ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों का समाज में एक विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों व माताओं के शारीरिक विकास में आंगनवाड़ी केंद्र अहम भूमिका निभा रहे हैं, इस लिए आंगनवाड़ी वर्करों की जिम्मेदारी बहुत ज्यादा है। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के देहाती जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला भी मौजूद थे।
विधायक डा. रवजोत सिंह ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार हर जरुरी कदम उठा रही है और आने वाले दिनों भी जरुरी कदम उठाएं जाएंगे ताकि इन्हें अपने काम के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर सी.डी.पी.ओ दया रानी, फूड क्राफ्ट सुपरवाइजर मंदीप कौर, गीता रानी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी महिला मजदूर की हत्या : महिला के पति ने लोहे की राड और कैंची मार कर हत्या कर अरोपी पति फरार

गढ़शंकर : गांव पनाम में खेतों में सिंचाई के टियुबवैल की मोटर पर प्रवासी महिला मजदूर का शव बरामद कर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया...
article-image
पंजाब

झांसे में लेकर लूटपाट करने वाले काबू

होशियारपुर  : जिला पुलिस की ओर से शरारती तत्वों के खिलाफ शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत लोगों को सामान बेचने, खरीदने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 2 व्यक्तियों...
article-image
पंजाब

Special ceremony in honor of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.2 :  Dr. Daljeet Singh Ajnoha, who made his mark in journalism for almost three decades and was born in the village of Ajnoha, was honored with an Honorary Doctorate (PhD) degree by Cedarbrook...
Translate »
error: Content is protected !!