38 कऱोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं को राज्य आपदा मिटिगेशन प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कर बजट जारी : सुंदर सिंह ठाकुर

by
कुल्लू 15 मार्च :   मुख्य संसदीय सचिव वन ,ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा इस दिशा में गत 14 माह के दौरान अनेक कदम उठाए गए हैं।
सुंदर सिंह ठाकुर आज यहां गौसदन से एसटीपी लंका बेकर तक ब्यास नदी व कुल्लू के विभिन्न सवेंदनशील स्थानों तटीकरण कार्य के शिलान्यास के उपरांत जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में तटीकरण सम्बंधित 188 कऱोड़ के तटीकरण की 24 विस्तृत परियोजना रिपोर्ट राज्य आपदा मिटिगेशन प्राधिकरण को भेजी गई थी जिनमें से 38 कऱोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं को राज्य आपदा मिटिगेशन प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कर बजट जारी कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 26 करोड़ 44 लाख की 4 अन्य डीपीआर राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कर ली गई है तथा अगले वित्त वर्ष में बजट राशि जारी कर दी जाएगी ।उन्होंने कहा कि32 करोड़ रुपये की तीन विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को राज्य सरकार से स्वीकृति के उपरांत राष्ट्रीय आपदा मिशन प्राधिकरण को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि व्यास नदी किनारे व कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के अन्य संवेदनशील स्थलों पर तटीकरण कर बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा ।उन्होंने जल शक्ति विभाग को तटीकरण कार्यों को बरसात के मौसम से पूर्व पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के तहत अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है ताकि यहां स्थानीय लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके ।उन्होंने कहा कि लग घाटी के काईसधार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है वहां पर पुराने ब्राइडल पाथ पर ई -कार्ट चलाई गई है इसी प्रकार पीज से ढालपुर मैदान के लिए पैराग्लाइडिंग आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है तथा आज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों के सभी पद भरे गए हैं ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके तथा स्वास्थ्य उपचार के लिए जिले से बाहर न जाना पड़े ।उन्होंने कहा कि कुल्लू शहर में बिजली की तारों को भूमिगत बिछाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने विद्युत विभाग को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंका बेकर स्थित राजकीय विद्यालय के भवन निर्माण व मरम्मत के लिए हर संभव धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव व मुख्यमंत्री का कुल्लू जिला में गत 14 माह में किए गए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हीम सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर ,एपीएमसी के सदस्य अनिल सहगल, पार्षद ,कांग्रेस के पदाधिकारी ,अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विनोद ठाकुर ,अधीक्षण अभियंता विद्युत रूप सिंह ठाकुर, एसडीम कुल्लू विकास शुक्ला व विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य उपस्थित है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की विकासात्मक परियोजनाओं व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मां-बाप के बैंक खाते से खरीदा चिट्टा : अभिभावक थाने में तलब; रिश्तेदारों के खातों का भी इस्तेमाल

एएम नाथ। शिमला : चिट्टे की तस्करी करने वाले युवा अपने साथ ही परिजनों की मुश्किलें भी बढ़ा रहे हैं और उन्हें पुलिस जांच का सामना करना पड़ रहा है। चिट्टा तस्करी से जुड़े...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवती समेत तीन और खड्ड में डूबे : पानी की गहराई का पता न चलने पर गई जान

एएम नाथ । कांगड़ा : पुलिस चौकी लंज के तहत गाहलियां में वीरवार को बनेर खड्ड में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों जम्मू-कश्मीर के कठुआ के रहने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

60 लाख में जनकौर से भदौड़ी तक बनेगा लिंक रोड, सतपाल सत्ती ने किया भूमिपूजन

ऊना 29 मार्च – एक दिन-एक गांव कार्यक्रम के अंतर्गत छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जनकौर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और जन समस्याएं सुनीं।...
Translate »
error: Content is protected !!