60 लाख में जनकौर से भदौड़ी तक बनेगा लिंक रोड, सतपाल सत्ती ने किया भूमिपूजन

by
ऊना 29 मार्च – एक दिन-एक गांव कार्यक्रम के अंतर्गत छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जनकौर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने 60 लाख से बनने वाले जनकौर से भदौड़ी संपर्क मार्ग का भूमिपूजन भी किया।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि उन्होंने ग्राम पंचायत छतरपुर ढाडा से एक दिन एक गांव कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य गांवों में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के साथ विकास कार्यों की जानकारी सांझा करना है। इसके अलावा यदि किसी विकास कार्य को पूर्ण करने में कोई रुकावट या धन की कमी है, तो उसकी भी जानकारी मिलेगी, और कमियों को दूर कर विकास कार्यों को बेहतर ढंग से धरातल पर उतारा जा सकता है।
सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में ऊना विधानसभा विकास का मॉडल बनने की राह में दिन-प्रतिदिन अग्रसर है। उन्होंने बताया कि खानपुर में शमशान घाट तक के मार्ग को 90 लाख रुपये से सीमेंट-कंक्रीट से पक्का किया गया है। उन्होंने बताया कि बडैहर-सासन-लमलेहड़ा-पेखूबेला सड़क के सुधार और डबल करने पर 5.73 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा ऊना-संतोषगढ़ रोड वाया रामपुर, पेखूबला नंगड़ां के सुधारीकरण पर 11.68 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। ऊना-अजौली सड़क से चड़तगढ़ उपरली संपर्क सड़क को 2.18 करोड़ रुपए से अपग्रेड किया गया है। उन्होंने बताया कि जनकौर लमलेहड़ रोड पर लगभग 5 लाख से रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया गया है। सत्ती ने बताया कि भड़ोलियां खुर्द में मोहल्ला ब्राहम्णां, मोहल्ला हरिजनां से शमशान घाट और ऊना-संतोषगढ़ रोड शमशान घाट जनकौर से सुनेहरा वाया पुल सैणी मोहल्ला मार्ग के सुधारीकरण पर 4.44 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केन्द्र जनकौर के भवन निर्माण के लिए 42.39 लाख का ऐस्टीमेट तैयार किया गया है।
सतपाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि अप्रैल से सितंबर छः माह तक बढ़ाई गई है। इससे समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएमजीकेवाई के तहत प्रत्येक लाभार्थी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खाद्यान के सामान्य कोटे के अतिरिक्त प्रति व्यक्ति प्रतिमाह अतिरिक्त 5 किलोग्राम निःशुल्क राशन प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, अबादा बराना की प्रधान सवरनी देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य समता देवी व स्वर्ण सिंह, पूर्व प्रधान जगदेव सिंह व प्रकाश चंद, पूर्व पंच दर्शन सिंह सैणी, अजमेर सिंह, प्रकाश सिंह, जसबीर बहादुर सिंह, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार व एसडीओ अरविंद चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की पलटी पिकअप, बड़ा हादसा टला

जोहड़जी साहिब, 6 अप्रैल (तारा) : जोहड़ जी साहिब मेले से लौटते समय पंजाब से आए श्रद्धालुओं की एक पिकअप गाड़ी अन्यंत्रित होकर जोहड़ जी पट्टा मेहलोग सड़क में कैंची मोड़ के पास पलट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ रुपए की लागत के आदर्श पुलिस थाना शाहपुर की चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आधारशिला रखी :हिमाचल में हवाई सेवाओं को सुदृढ़ करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

शाहपुर / चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आदर्श पुलिस थाना, शाहपुर की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वितरित किए चेक

सात हजार एकल तथा विधवा नारियों को गृह निर्माण को मिलेगा अनुदान: बाली बड़ोह के पंचायत सचिवों के साथ बैठक भी की आयोजित नगरोटा, 15 जुलाई। राज्य सरकार चालू वित वर्ष में सात हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

 शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर आज यहां रिज पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!