39 कांग्रेस विधायकों के घेराव की चेतावनी : हिमाचल में पहली तारीख को पेंशन नहीं मिलने से आक्रोश

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरे महीने पेंशनरों को पहली तारीख को पेंशन नहीं मिली है। पिछले महीने जहां पेंशनरों के खातों में 10 तारीख को पेंशन पहुंची थी। वहीं सुक्खू सरकार ने खराब आर्थिक हालत की वजह से इस महीने नौ अक्टूबर को पेंशन जारी करने का निर्णय लिया है।

सरकार के इस कदम से 1.75 लाख से ज्यादा पेंशनर्ज भड़क गए हैं और सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पेंशनरों ने 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव की चेतावनी दे डाली है। साथ ही सरकार को चेताया है कि मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो दशहरे के बाद शिमला में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। दरअसल पेंशनर्ज समय से पेंशन के भुगतान न होने, लम्बे समय से लंबित पड़े डीए और एरियर के भुगतान व अन्य विभिन्न मांगों पर संज्ञान न लेने पर राज्य सरकार से खासे नाराज हैं।

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आत्माराम शर्मा ने मंगलवार को शिमला में बताया कि प्रदेश में पेंशनर्स ने अपनी मांगों को लेकर सभी जिला मुख्यालय में धरने और प्रदर्शन के साथ ही जिला उपयुक्त के माध्यम से ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपे हैं। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री ने मिलने की बात कही थी लेकिन सीएम की ओर से अभी तक उन्हें नहीं बुलाया गया है।

आत्माराम शर्मा ने आगे कहा- ऐसे में अगर मुख्यमंत्री अभी भी उनकी बात नहीं सुनते हैं तो पेंशनर मुख्यमंत्री के अलावा सभी 39 कांग्रेस विधायकों को पेंशनर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं जरूरत पड़ी तो सभी विधायकों का घेराव किया जाएगा और सार्वजनिक कार्यक्रमों में विधायकों का विरोध जताएंगे। इसके अलावा मांगे न मानने पर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दशहरे के बाद शिमला में बड़े विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि जल्द मंडी में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सभी जिला कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक होगी। इस बड़ी बैठक में पेंशनर आगे की रणनीति को लेकर मंथन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पेंशनर की समय पर पेंशन के भुगतान लंबित पड़े डीए और एरियर के भुगतान के साथ-साथ जल्द से जल्द जेसीसी के गठन की मुख्य मांगे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : अपूर्व देवगन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित

चंबा, 21 जून :चंबा की ऐतिहासिक चौगान मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित किया गया । उपायुक्त ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार ने चिट्टा तस्करी करने वाले 11 पुलिस कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने चिट्टा तस्करी करने वाले 11 पुलिस कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। पूरी लिस्ट जारी की गई...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

26 साल तक के छात्र चुनाव लड़ सकते : पंजाब यूनिवर्सिटी व इससे संबंधित कालेजों में स्टूडेंट संगठनों के चुनाव 18 अक्तूबर को

चंडीगढ़, 11 अक्तूबर : पंजाब यूनिवर्सिटी तथा इस वर्ष संबंधित कालेजों में विद्यार्थी संगठनों के चुनाव 18 अक्तूबर को होंगे। सोमवार को विद्यार्थी संगठन चुनावों को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन से अंतिम मंजूरी मिल गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राम महोत्सव के उपलक्ष्य पर श्री राम सेना ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

राम महोत्सव से पूर्व तैयारियों में जुटी श्रीराम सेना बद्दी 17 जनवरी (तारा) : श्रीराम महोत्सव के पावन अवसर से पूर्व श्रीराम सेना के तत्वावधान में एक सराहनीय सी (स्वच्छता एवं जनहित) अभियान चलाया...
Translate »
error: Content is protected !!