39 ग्राम चिट्टे सहित शिमला और पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

by
एएम नाथ। शिमला : ड्रग पैडलरों के खिलाफ चल रही “मिशन क्लीन-भरोसा” मुहिम के तहत शिमला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों में एक पंजाब से जबकि दूसरा शिमला का स्थानीय निवासी है। पुलिस ने यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के कार्ट रोड में अंजाम दी।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने कार्ट रोड के पास दीपक ऊर्फ दीपू (29) निवासी कृष्णानगर (शिमला) और गुरसिमरण सिंह (22) पुत्र अमृत पॉल, निवासी हाउस नंबर-41, बाजरा मोहल्ला, लुधियाना (पंजाब) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से कुल 38.980 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है और इनके मोबाइल फोन व बैंक खातों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पड्डल मैदान में भव्य जन संकल्प सम्मेलन आयोजित – तीन वर्ष जनता-हित, पारदर्शिता और प्रणालीगत सुधारों के रहे :  मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज मंडी के पड्डल मैदान में भव्य जन संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश भर से आए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69 मुद्दों पर हुई चर्चा : हरियाणा की नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन दिए जाने का मामला हरियाणा ने उठाया

चंडीगढ़ :  उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 21वीं बैठक चंडीगढ़ में हुई। अंतर राज्य परिषद सचिवालय के सचिव के़ मोसेस चालई की मौजूदगी में हुई इस बैठक में 69 मुद्दों पर चर्चा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी विश्वविद्यालय और ओम लॉजिस्टिक्स समूह के बीच समझौता

बीबीएन, 2 फरवरी (तारा) : बद्दी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने ओम इंस्टिट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह संस्थान ओम लॉजिस्टिक्स लिमिटेड...
Translate »
error: Content is protected !!