हिमाचल कांग्रेस : 39 टिकट तय माने जा रहे, 6 टिकटों सहित 29 सीटों पर अभी पेच फंसा हुया

by

हिमाचल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में टिकट आवंटन से पहले घमासान मच चुका है। जिसके चलते स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में तीखी-नोक झोंक होने की ख़बर भी बाहर निकल कर आ रही ही। विश्वस्त सूत्रों की माने तो इसी बीच सीईसी जिन 45 सीटों में से 39 सीटो पर नाम फाइनल कर दिए गए है। लेकिन 6 सीटो पर पार्टी के अदरूनी कारणों के चलते नाम पेंडिंग कर दिए गए है।
सूत्री की माने तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए वक्त मांगा है। दोनों नेता टिकट आवंटन के फॉर्मूले से खफा बताए जा रहे है। टिकट आवंटन के फॉर्मूले के संबंध में सोनिया से शिकायत करने की बात भी बाहर आ रही है। इसी घमासान के बीच टिकट के अधिकतर दावेदारों ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है और अपने-अपने लिए टिकट का जुगाड़ लगाने के लिए आपने अकायों से मिल रहे है।
जानकारी मुताबिक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में रहती 23 सीटों पर टिकट दावेदारों के नाम पर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक इनमें से किसी पर भी सहमति नहीं बन पाई है। इसे देखते हुए स्क्रीनिंग कमेटी ने सभी सीटों पर दो से पांच-पांच दावेदारों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा है।
अब सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली सीईसी टिकट आवंटन को लेकर निर्णय लेगी। सीईसी की बैठक 10 अक्टूबर को करने के लिए सोनिया गांधी से वक्त मांगा गया है। इससे पहले दौर की मीटिंग में स्क्रीनिंग कमेटी ने 45 सीटों पर सिंगल नाम सीईसी को भेजे थे। लेकिन 45 में से 39 टिकट सीईसी द्वारा फाइनल किए जा चुके ही। 6 अन्य सीटो पीआर टिकट पेंडिंग रखे हुए हैं। इस तरह सीईसी को अब कुल 29 सीटों पर टिकट का फैसला किया है। जिन पीआर पेच बुरी तरह फंस चुका है।
जानकारी मुताबिक सिरमौर जिला में नाहन, सोलन जिला में कसौली और नालागढ़, मंडी जिला में नाचन, करसोग, सरकाघाट, और जोगेंद्रनगर, बिलासपुर सदर, चंबा में चुराह, भरमौर, कांगड़ा में बैजनाथ, सुलह, जयसिंहपुर, कांगड़ा सदर, ​ज्वालाजी, शाहपुर, हमीरपुर और भोरंज सीट पर पेंच फंसा हुआ है। इन सभी सीटों पर पैनल सीईसी को भेजा गया है।
इसके इलावा हरौली से मुकेश अग्निहोत्री,गगरेट से राकेश कालिया, ऊना से सतपाल सिंह रायजादा,शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, नादौन से सुखविंदर सिंह सुक्खू, जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर, रोहड़ू से एमएल बरागटा, रामपुर से नंदलाल, कुसुम्प्टी से अनिरुद्ध सिंह, पालमपुर से आशीष बुटेल, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, हमीरपुर जिला के बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, देहरा से डॉ. राजेश, डलहौजी से आशा कुमारी, भटियात से कुलदीप कुमार, सोलन से धनीराम शांडिल, अर्की से संजय अवस्थी, ​शिलाई से हर्षवर्धन चौहान, रेणुका जी से विनय कुमार, मंडी से चंबा ठाकुर घुमारवीं से राजेश धर्माणी, श्री नयनादेवी से रामलाल ठाकुर, किन्नौर से जगत सिंह नेगी का करीब करीब फाइनल माने जा रहे ही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान से समानता, न्याय और बंधुत्व को दिया सर्वोच्च स्थान : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल आज अशोक धम्म विजयदशमी एवं धम्मचक्र परिवर्तन दिवस के अवसर पर विद्या महेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय करेगा : प्रधानमंत्री मोदी ने सुंदर नगर जवाहर पार्क में किया विजय संकल्प रैली को संबोधित

सुंदरनगर :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार हिमाचल का चुनाव बहुत खास है। क्योंकि इस बार 12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहारा योजना का पंजीकरण हुआ आरंभः एडीसी

योजना के तहत गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को प्रदेश सरकार देती है 3 हजार रुपए पेंशन ऊना, 18 फरवरी: सहारा योजना के तहत जिला ऊना में पंजीकरण एक बार पुनः आरंभ हो गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा मुख्यमंत्री सुक्खू की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी : देवेन्द्र भुट्टो को कुट्टों का नारा लगाकर हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को तार-तार किया- डॉ राजीव बिंदल

एएम नाथ : शिमला ।  06 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों बहुत बौखलाहट और घबराहट में होते हुए कुछ भी बोल...
Translate »
error: Content is protected !!