396 ग्राम चरस बरामद : चंबा पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को चरस के साथ किया गिरफ्तार

by

चम्बा, 29 नवंबर
जिला चम्बा में चरस तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए गये अभियान के तहत पुलिस ने 396 ग्राम चरस सहित 1 युवक को गिरफ्तार किया है। थाना किहार के अंर्तगत चंबा की टीम ने गत दिवस बरोटी के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान नरेंद्र कुमार (23) गांव खड़कयाला डाकघर शिधोट तहसील चुराह जिला चंबा गुजरा। पुलिस ने शक होने पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 396 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंबा पुलिस नशे के खिलाफ छेडे गए अभियान में लगातार सफलता हासिल कर रही है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा कई स्थानों पर नाकांबदी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के उपरान्त आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नकली एसएचओ ने 326 के आरोपी छोड़ने के लिए 35 हजार , असली एसएचओ के पास पहुंचा कहा आरोपी छोड़ दो पैसे दे दिए …फिर नकली एसएचओ की खुली पोल

गढ़शंकर, 21 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एस. एच. ओ. थाना गढ़शंकर के नाम पर लोगों से फोन पर पैसे मांगने वाले नकली एस. एच..ओ. को साथी सहित गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया...
हिमाचल प्रदेश

पंजाब का अंतरराज्यीय तस्कर नूरपुर में गिरफ्तार : 15.43 ग्राम चिट्टा जब्त

एएम नाथ : धर्मशाला, 18 जुलाई । नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करते हुए पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“जुमले नहीं, धरातल पर काम चाहिए!” अधिकारियों पर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं—एक दिन प्रशासन संभालूं तो सारी फाइलें निपटा दूंगी

सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी; कहा—एक दिन प्रशासन संभालने का मौका मिले तो सभी लंबित फाइलें निपटा दूंगी एएम नाथ। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद...
Translate »
error: Content is protected !!