4 की मौत …होशियारपुर में बस-कार की टक्कर : कार सवार सभी मृतक एक ही परिवार, गांव चलेट दौलतपुर में पसरा मातम

by

भतीजे को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे दौलतपुर निवासी

एएम नाथ। ऊना/ होशियारपुर  : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से शोक का माहौल है। भतीजे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे चारों व्यक्तियों की कार हादसे में मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
शनिवार सुबह करीब पांच बजे होशियारपुर-दसूहा मुख्य सड़क पर दुसड़का के समीप कार और पंजाब रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
कार नंबर एचपी-72-6869 में सवार 45 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह, 46 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र देसराज, 38 वर्षीय ब्रिज कुमार पुत्र महिंद्र कुमार और 45 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र गुरपाल सिंह सभी निवासी गांव चलेट दौलतपुर, ऊना की हादसे में मौत हो गई है। चलेट गांव में मातम पसरा हुआ है।
चारों मृतक एक ही परिवार से संबंधित थे व अपने भतीजे 24 वर्षीय अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह को विदेश जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अड्डा दुसड़का के पास दसूहा से होशियारपुर की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस से उनकी कार की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि तीन चाचा और एक फूफा था। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित कुमार गंभीर हालत में होशियारपुर अस्पताल में उपचाराधीन है। एसएसपी होशियारपुर ने बताया कि मृतकों के पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव सिविल अस्पताल भेजे जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो सगी बहनें करती थीं गंदा काम, जीती थी लग्जरी लाइफ, पुलिस ने जाना राज, ‘मजनू का टीला’ से लिया उठा

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली में हर कोई लग्जरी लाइफ जीना चाहता है।कोई लग्जरी लाइफ सही धंधा कर जीता है तो कोई लग्जरी लाइफ जीने के लिए गलत धंधा चुन लेता है....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने विजय रुपाणी को फिर सौंपी पंजाब की जिम्मेदारी : हिमाचल को मिले नए प्रभारी श्रीकांत शर्मा और विपलब हरियाणा प्रभारी

नई दिल्ली  : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों  के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने अपने सभी राज्यों के प्रभारियों की सूची जारी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में टॉप किया भवारना की साइना ठाकुर ने 696 अंक हासिल कर : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

79.8 फीसदी रहा कुल परीक्षा परिणाम, बोर्ड की टॉप-10 मेरिट सूची में भी छात्राओं का दबदबा बना रहा एएम नाथ। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने वीरवार को 10वीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर निगम ऊना की विशेष पहल : अब प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को घर-घर से होगा ई-वेस्ट संग्रहण

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अक्तूबर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर निगम ऊना ने एक सराहनीय पहल करते हुए नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को...
Translate »
error: Content is protected !!