4 जून को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगी वोटों की गिनती : पोल एक्टिविटी मानिटरिंग सिस्टम रुम से लिया पोलिंग बूथों का जायजा

by

होशियारपुर, 1 जूनः   होशियारपुर जिले में लोक सभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जिले में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने भय-मुक्त, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा के साथ जहां आज अलग- अलग पोलिंग बूथों का दौरा कर वोट प्रक्रिया का जायजा लिया, वहीं उनकी ओर से लोकसभा के सभी 1963 बूथों पर सख्त निगरानी भी रखी जा रही थी, जिसके चलते जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सका। जिला चुनाव अधिकारी-कम -डिप्टी कमिश्न कोमल मित्तल ने विधान सभा हलका 043 –होशियारपुर के नगर सुधार ट्रस्ट के कार्यालय में बने बूथ में वोट के अधिकार का प्रयोग करते हुए अपील की कि लोकतंत्र के इस महा उत्सव में हर वोटर की शमूलियत बहुत जरुरी है। उन्होंने जहां वोट डालने आए वोटरों का उत्साह बढ़ाया, वहीं पोलिंग स्टाफ की हौसला आफजई भी की।

                जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरे उत्साह से मतदान करने वाले वोटरों का धन्यवाद करने के साथ-साथ वोट प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए पोलिंग स्टाफ की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव- 2024 के मतदान के लिए हुई वोटिंग के बाद 4 जून को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच वोटों की गिनती की जाएगी। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर, मुकेरियां, दसूहा, उड़मुड़, चबेवाल, भुलत्थ और फगवाड़ा की गिनती रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स होशियारपुर में होगी, जबकि विधान सभा क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर और शाम चौरासी की गिनती मल्टी स्किल डेवलपमेंट केंद्र, आई.टी.आई होशियारपुर में होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के मुताबिक जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते जिले में निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्वक मतदान सफल हो सका।

       जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स होशियारपुर में पोल एक्टिविटी मानिटरिंग सिस्टम रुम जिले के सभी बूथों विशेष तौर पर संवेदनशील पोलिंग बूथों का जायजा लिया। उन्होंने वैब कास्टिंग के द्वारा बूथों का जायजा लेने के दौरान संबंधित प्रीजाइडिंग अधिकारियों के साथ फोन पर बातचीत भी की और चुनाव आयोग की हिदायतों के मुताबिक मतदान यकीनी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनिंदा पोलिंग बूथों की चैकिंग करने के दौरान संबंधित चुनावी स्टाफ को पूरी जिम्मेदारी और नियमों के मुताबिक ड्यूटी निभाने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी बूथ पर कोई समस्या सामने आती है, तो तुरंत उनसे संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने जनरल पर्यवेक्षक डा. आर. आनंदकुमार व व्यय पर्यवेक्षक पवन कुमार खेतान के साथ सरकारी कन्या स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी के बूथों का दौरा कर मतदान प्रक्रिया का जायजा भी लिया।

       जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह 9 बजे तक लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर में वोटिंग प्रतिशत 9.66, सुबह 11 बजे तक 22.74 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 37.07 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 44.65 प्रतिशत, शाम 5 बजे तक 52.39 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोदी सरकार की तानाशाही और जन विरोधी नीतियों से दुखी लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे: सांसद तिवारी

सांसद मनीष तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की बैठक; आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां तय की अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । नवांशहर, 14 मार्च : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर...
article-image
पंजाब

भनोट परिवार ने सतनौर बस स्टैंड पर ठंडे पानी वाला वाटर कूलर लगवाया

गढ़शंकर, 3 जून :  स्थानीय शहर से होशियारपुर रोड पर स्थित अड्डा सतनौर में एनआरआई एवं समाजसेवी सूबेदार देवी सिंह भनोट और जय भनोट, पुत्र रशपाल सिंह भनोट ने अपने परिवार की ओर से...
article-image
पंजाब

आठ बार सांसद व चार बार मंत्री रहे चौधरी अजीत सिंह के निधन पर आल इंडिया जाट महासभा ने दुख जताया

गुडग़ांव : आठ बार सांसद रहे और चार बार केंद्री मंत्री रहे चौधरी अजीत सिंह के  आज गुडग़ांव के अस्पताल में देहांत होने पर आल इंडिया जाट महासभा ने गहरा दुख प्रकट किया। आल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SC के निर्देश पर नई SIT का गठन, जानें कौन-कौन होगा शामिल?

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे और दान राशि में हुई चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने नई विशेष जांच...
Translate »
error: Content is protected !!