भनोट परिवार ने सतनौर बस स्टैंड पर ठंडे पानी वाला वाटर कूलर लगवाया

by

गढ़शंकर, 3 जून :  स्थानीय शहर से होशियारपुर रोड पर स्थित अड्डा सतनौर में एनआरआई एवं समाजसेवी सूबेदार देवी सिंह भनोट और जय भनोट, पुत्र रशपाल सिंह भनोट ने अपने परिवार की ओर से सतनौर बस स्टैंड के पास बढ़ती गर्मी और तपती धूप को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए ठंडे पेयजल वाला वाटर कूलर लगवाया। इस मौके पर कुशल भनोट, एसडीओ सतविंदर सिंह सलेमपुर , सरपंच कुलदीप सिंह , कुलदीप पंच सतनौर, जैलदार जसकरण बिट्टू पदराणा, जतिंदर कुमार भनोट बडेसरों, किशन सतनौर, कुलदीप चौहान, पूर्व सरपंच गुरविंदर सिंह, सरबजीत, पूर्व सरपंच भोला राम, कुंदन लाल काकू बडेसरों, सुखदेव राणा बडेसरों, जस्सी, अश्वनी राणा तथा समूचा भनोट परिवार उपस्थित था।

डॉ. कुशल भनोट ने बताया कि भनोट परिवार की ओर से तीन ठंडे पेयजल वाटर कूलर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं, जिनमें श्री रविदास गुरुद्वारा साहिब बडेसरों, सरकारी स्कूल बडेसरों और अड्डा सतनौर शामिल हैं। इस अवसर पर कुलदीप चौहान ने सेवा कार्य करने वाले दानी भनोट परिवार, बडेसरों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नूरपुर यूनाइटेड ने फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करके लीग टूर्नामेंट की फाइनल ट्रॉफी पर किया कब्जा

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए, नूरपुर यूनाइटेड ने 183 स्कोर का दिया था लक्ष्य, स्कोर का पीछा करते हुए होशियारपुर चैलेंजर की पूरी टीम 130 के स्कोर पर ही...
article-image
पंजाब

बसियाला का रेलवे फाटक खुलवाने की मांग को लेकर पिछले 25 दिनों से धरना जारी

गढ़शंकर । गढ़शंकर के नवांशहर रोड पर स्थित गांव बसियाला तथा रसूलपुर और इलाके के लोगों द्वारा रेलवे द्वारा बंद किए गए फाटक को खुलवाने की मांग को लेकर पिछले 25 दिन से धरना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप के दामाद कुशनर पर अरबों डॉलर के गुप्त फंड का आरोप : भाड़े के सैनिकों को रकम भेजने का भी दावा

‘वैनिटी फेयर’ में प्रकाशित किताब के अंश से उठा विवाद; कुशनर ने आरोपों को बताया पूरी तरह झूठा, वकील ने भी बैंक खातों से संबंध होने से किया इनकार वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
Translate »
error: Content is protected !!