‘तू मुझसे ज्यादा कमाती है, थार लेकर दे’, मांग पूरी नहीं हुई तो बालों से घसीटते पत्नी से मारपीट का आरोप; बाल पकड़कर सड़क पर पटका और लातें मारीं, घटना सीसीटीवी में कैद

by

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है, जहां थार एसयूवी और महंगी स्पोर्ट्स बाइक की मांग को लेकर पति पर अपनी पत्नी से मारपीट करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि पति ने महिला को सड़क पर थप्पड़ मारे, बालों से पकड़कर नीचे गिराया और लातें मारीं। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता की शिकायत और उपलब्ध फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की पहचान 28 वर्षीय ट्विंकल के रूप में हुई है, जो समराला चौक के पास अपना सैलून चलाती हैं। शिकायत के अनुसार, उनकी पिछली शादी से सात साल का एक बेटा है। पहले तलाक के मामले की सुनवाई के दौरान उनकी मुलाकात चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े रितिश शर्मा से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और नवंबर 2025 में उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद दोनों जस्सियां ग्रीन एन्क्लेव में रहने लगे।

थार और महंगी बाइक की मांग को लेकर विवाद

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के करीब तीन महीने बाद पति ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। वह कथित तौर पर ताना देता था कि जब पत्नी उससे ज्यादा कमाती है, तो उसके लिए थार एसयूवी क्यों नहीं खरीद सकती। शिकायत के मुताबिक, इस मांग को लेकर पहले भी विवाद हुआ था, जिसे मध्यस्थों की मदद से सुलझा लिया गया था। बाद में पति ने कथित तौर पर महंगी स्पोर्ट्स बाइक की मांग शुरू कर दी।

घर से बाहर निकली पत्नी को सड़क पर पीटने का आरोप

शिकायत के अनुसार, घटना वाले दिन बाइक की मांग को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसके बाद ट्विंकल पड़ोसियों के घर की ओर भागीं, लेकिन आरोप है कि पति ने उनका पीछा किया और सड़क पर उनके साथ मारपीट की।

बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला को थप्पड़ मारते, बाल पकड़कर सड़क पर गिराते और लातें मारते दिखाई देता है। महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। पुलिस मामले में फुटेज की जांच कर रही है।

शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई की तैयारी में

घटना के बाद ट्विंकल ने जगतपुरी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपने की बात कही गई है। हैबोवाल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह के अनुसार, पुलिस मेडिकल-लीगल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। पति पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट प्रतिशत ज्यादा सीटें कम : BJP और RJD के आंकड़ों में इतना अंतर कैसे; वोट चोरी का दावा कितना सच

बिहार में चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इसमें एनडीए को भारी बहुमत मिला है। बीजेपी ने अकेले दम पर 89 सीटें हासिल की हैं। हालांकि वोट शेयर को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम दावे...
article-image
पंजाब

हमलावर ने खुद बनाया नीले ग्रेनेड फेंकने का वीडियो : सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर बुधवार को हुए ब्लास्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर नीले रंग का ग्रेनेड सेट...
पंजाब

नाबालिग को श्मशान घाट ले जाकर दुष्कर्म : केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को लिया पकड़

लुधियाना : नाबालिग व्यक्ति ने नाबालिग को श्मशान घाट ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने नाबालिग से घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोरी के मोटरसाइकिल को लेक्ट भाग रहा था..साहमने आ रहे टिप्पर से टकराया और हो गया गंभीर घायल

गढ़शंकर l  गढ़शंकर-नंगल सड़क पर गांव पाहलेवाल  के पास एक बाईक व टिप्पर में सीधी टक्कर में बाईक स्वार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिक्रयोग है कि दुर्घटनाग्रस्त बाईक युवक चोरी कर...
Translate »
error: Content is protected !!