4 दिन पहले हुई थी लव मैरिज : पुलिस ने होटल पति पत्नी को किया गिरफ्तार

by

एएम नाथ सुंदरनगर :  मंडी जिले के सुंदरनगर में शादी के चार दिन के बाद ही सुंदरनगर  पुलिस ने पति पत्नी को होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बस स्टैंड के समीप एक निजी होटल में दबिश देकर दोनों को चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपिओं ने तीन दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था और होटल में ठहरे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडी की कथित चिट्टा सप्लायर मोमबत्ती का बेटा अपनी पत्नी के साथ सुंदरनगर के एक होटल में रुका है और वहां से नशे की सप्लाई कर रहा है।

पुलिस ने होटल में दबिश देकर नशे समेत पकड़े

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे से 21.017 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित की पहचान 28 वर्षीय अरुण भट्टी निवासी जेल रोड मंडी व 26 वर्षीय पारुल गुलेरिया निवासी पालमपुर (कांगड़ा) के रूप में हुई है।

पुलिस को दोनों ने बताया कि उन्होंने 13 मार्च को ही प्रेम विवाह किया था। अब दोनों को जेल में कुछ दिन रहना पड़ेगा। युवक की मां पहले भी कई बार चिट्टे के साथ पकड़ी गई है। ऐसे में परिवार की भूमिका काफी संदिग्ध है।

 डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और सुंदरनगर में इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

98 बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां : देहरा में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित अंतिम चुनावी रिहर्सल सम्पन्न

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा –   देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टियों के पीठासीन, सहायक पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों के लिए आज सोमवार को राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में अंतिम चुनावी रिहर्सल आयोजित करवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अब कोई भी ऐसा वर्ग नहीं , जो सरकार के गलत और मनमाने फैसलों से परेशान न हो – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला, 09 अगस्त । नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश में अब ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को करें प्रेरित, किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करना सरकार का संकल्प : किशोरी लाल

एएम नाथ। बैजनाथ 21 अगस्त :- कृषि विभाग और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) के संयुक्त तत्वावधान में किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में 112.68 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

स्वारघाट में डिग्री कॉलेज खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाखड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने व धुलेत में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की घोषणाऐ श्री नयना देवी :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!