4 की मौत : कार-कैंटर दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची व दो महिलाओं सहित चार की मौत।

by

सैला खुर्द – होशियारपुर-गढ़शंकर सड़क पर सैला खुर्द के पास कार व कैंटर के दरम्यान हुई भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं व एक पुरुष की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए होशियारपुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि जगजीत कौर अपनी चार वर्षीय बच्ची किरनजोत और अपनी मां गुरदीप कौर के साथ कार नंबर पब07बीपी3580 में साढ़े आठ बजे सवार होकर दसूहा जिला होशियारपुर से आनंदपुर साहिब जा रहे थे और इस कार को विक्की चला रहा था। साढ़े ग्यारह बजे यह कार सैला खुर्द के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई जिसके चलते कार कैंटर के नीचे फंस गई। कार और कैंटर में हुई टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। लोगों ने बताया कि दुर्घटना में कार चालक विक्की व जगजीत कौर की मौत हो चुकी थी और चार वर्षीय बच्ची व एक महिला को सिविल अस्पताल माहिलपुर इलाज के लिए दाख़िल कराया गया था यहां ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों ने महिला को मिरतक घोषित कर दिया और बेहतर इलाज के लिए छोटी बच्ची को होशियारपुर रैफर किया गया था लेकिन उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मिरतका जगजीत कौर के पति अमनदीप सिंह ने बताया कि जगजीत कौर अपनी बच्ची किरनजोत के साथ अपनी 50 वर्षीय मां गुरदीप कौर को आनंदपुर साहिब छोड़ने के लिए गई थी। उसने बताया कि जगजीत कौर जगतजोति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दसूहा में डीपी थी। इस घटना की सूचना मिलते ही माहिलपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों से जुड़े भूमि विवादों को स्थानीय निवासियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ मिल बैठकर हल करें अधिकारी : विक्रमादित्य सिंह 

चंबा में लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित नगर परिषद चंबा व डलहौजी तथा लोक निर्माण मंडल डलहौजी से संबंधित कार्यों व योजनाओं वारे की समीक्षा एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में आयोजित किया जाएगा ‘ईट राइट मेला’ : एडीसी मनेश यादव

दैनिक आहार में मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए होगा आयोजन हमीरपुर 22 नवंबर। आम लोगों को मक्की, कोदरा, रागी, बाजरा और अन्य पारंपरिक मोटे अनाज की महत्ता एवं पौष्टिकता से अवगत करवाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में जल्द खुलेगा सिविल कोर्ट तथा जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय : विद्यार्थियों को बहुआयामी गतिविधियों का बनाया जाए हिस्सा—–कुलदीप सिंह पठानिया

सिहुंता – लाहडू मुख्य मार्ग के उन्नयन कार्यों पर व्यय होंगे 52 करोड़ अगले दो वर्षों के भीतर पुरा होगा निर्माण कार्य चंबा, (चुवाड़ी) 4 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा चुनाव से पहले भी कांग्रेस ने 15 सौ का फॉर्म भरवाया, आज फिर भरवा रही : अनुराग

हमीरपुर, 17 मार्च : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2700 करोड़ रुपए की और...
Translate »
error: Content is protected !!