4 टूरिस्ट घने जंगल में फंसे : रास्ता रात में भटके, पुलिस और एसडीआरएफ ने 4 घंटे में निकाला

by

एएम नाथ। मंडी  :  रात में रास्ता भटक 4 मील के घने जंगल में फंसे चार टूरिस्ट को मंडी पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त अभियान में सुरक्षित बाहर निकाला। शनिवार रात को सड़क बंद होने के कारण तीन पंजाब के टूरिस्ट और एक धर्मपुर निवासी पगडंडी के रास्ते पैदल निकल पड़े।

कुछ स्थानीय लोगों के पीछे चल रहे ये टूरिस्ट रास्ता भटक गए। स्थानीय लोग आगे निकल गए और ये चारों जंगल में फंस गए। करीब 6 घंटे जंगल में बिताने के बाद एक टूरिस्ट ने सदर थाना मंडी को फोन कर मदद मांगी। रात 10 बजे सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर देशराज के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

डर के मारे पेड़ को पकड़कर बैठे थे दो घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद दो टूरिस्ट की आवाज सुनाई दी। वे डर के मारे एक पेड़ को पकड़कर बैठे थे। पुलिस ने टॉर्च और डंडों की मदद से उन्हें गहरी खाई से बाहर निकाला।bबाकी दो लोगों को पुलिस ने पास के क्षेत्र से रेस्क्यू किया। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने मिलकर चारों को सुरक्षित मुख्य सड़क तक पहुंचाया और पानी पिलाया।

चार घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन टूरिस्ट को मंडी गुरुद्वारा पहुंचाया गया। धर्मपुर निवासी को प्राइवेट वाहन से घर भेजा गया। तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा क्षेत्र चुराह के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत गुईला, बोंदेडी, बैरागढ़, सतनाला में आपदा प्रभावित परिवारों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज विधानसभा क्षेत्र चुराह के अंतर्गत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का प्रवास कर...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोटर ड्राइविंग टेªनिंग में दाखिले के लिए 24 तक मांगे आवेदन

रोहित भदसाली।  ऊना, 15 अक्तूबर। आईटीआई ऊना में सत्र 2024-25 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवं हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर टेªनिंग में दाखिले लेने के लिए 24 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए...
article-image
पंजाब

युवक को 1 करोड़ 90 लाख का चूना : लड़की ने भेजी थी फ्रैंड रिक्वेक्ट, फेसबुक पर दोस्त बनाना पड़ा भारी

फतेहगढ़ साहिब। शेयर मार्केट ट्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख 26 हजार 300 रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!