4 पिस्टल समेत 6 मैग्जीन और जिंदा कारतूस पकड़े : अवैध हथियारों के साथ पंजाब की गैंग का बदमाश गिरफ्तार

by

दौसा  : मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पंजाब से आए जशनप्रीत सिंह को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाश पंजाब की जग्गू मगवानपुरिया गैंग का सदस्य बताया जा रहा है और किसी वारदात की फिराक में यहां आया था।

दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि 30 जून को जरिये मुखबिर से सूचना मिली थी कि जग्गू मगवानपुरिया गैंग का एक आदमी हथियारों के साथ किसी वारदात की फिराक में मेहन्दीपुर बालाजी आया हुआ है। इस पर थानाधिकारी गौरव प्रधान की अगुवाई में विशेष टीम में एएसआई शीशराम को एक व्यक्ति हैलीपैड वाले रास्ते में खड़ा दिखाई दिया, जिसके हाथ में एक कैरी बैग था। युवक पुलिस को देखकर भागने लग गया लेकिन पुलिस ने उस युवक को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जशनप्रीत सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब बताया।

युवक का सामान चेक करने के दौरान पुलिस को उसके पास से 4 अवैध पिस्टल, 6 मैग्जीन के साथ 18 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SHO पुलिस थाना छोड़ फरार : FCI कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाने का आरोपी : पत्नी समेत 3 महिलाओं को को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबाला : हरियाणा के अंबाला में एफसीआई कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसा 10 लाख रुपए की सौदेबाजी करने के मामले में महेश नगर थाना प्रभारी भी संलिप्त पाए गए हैं। आरोपी एसएचओ सुभाष कुमार...
article-image
पंजाब

पंजाब के लोगों को एक एक लाख रुपए देगी मान सरकार, जानें पूरा मामला

मोदी सरकार की पीएम आवास योजना 2.0 अब पंजाब में लागू होने जा रही है, जिसके लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। स्थानीय निकाय विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद राज्य...
article-image
पंजाब

बाबा ध्यान दास जी की 67वीं पुण्यतिथि के अवसर पर माहिलपुर की संगत द्वारा 16 जून को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा : महंत हरी दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बाबा ध्यान दास जी एवं संत चरण दास धूने वालों की याद को समर्पित वार्षिक निशुल्क चिकित्सा शिविर 16 जून को कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी धूने वालों...
Translate »
error: Content is protected !!