4 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म : आरोपी गिरफतार,अदालत में पेश कर रिमांड लिया पुलिस ने

by

लुधियाना : लुधियाना में एक अधेड़ व्यक्ति ने 4 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया । बच्ची वेहड़े में खेल रही थी। इस बीच बच्ची घर में दिखाई देना बंद हो गई। उसके परिवार ने उसकी काफी तलाश की। बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई तो पिता ने आरोपी के कमरे में जाकर देखा तो बदमाश बच्चे के साथ गलत काम कर रहा था। आरोपी बच्ची को किसी बहाने से कमरे में ले गया।
आरोपी को जब बच्ची का पिता पकड़ने लगा तो आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लक्ष्मी यादव के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ रेप व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
पुलिस को शिकायत में पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि वह अपने कमरे में मौजूद था। 4 वर्ष की छोटी लड़की जो बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद बाहर देखा तो बच्ची का कही कुछ पता नहीं चला। वेहड़े में ही एक कमरे से बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई । कमरे में देखा कि आरोपी बच्ची के कपड़े उतार उससे शारीरिक शोषण और गलत काम कर रहा था।
थाना डेहलों के एएसआई सुलखन सिंह ने कहा कि बच्ची के पिता की तरफ से सूचना मिली है। जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 13 : Lamrin Tech Skills University Punjab conducted 3rd meeting of its Governing Body consisting of senior members of industry and academia. Dr. A.S. Chawla, Vice-Chancellor, welcomed the Hon’ble Chancellor (Chairman BoG)...
article-image
पंजाब

205 यूनिट रक्तदान : शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का गढ़शंकर में आयोजन

गढ़शंकर : उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत को समर्पित वार्षिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शहर के बंगा रोड पर स्थित यूको हामा...
article-image
पंजाब

DIG Border Range held a

Batala/Daljeet Ajnoha/July 6 Sh. Rakesh Kaushal, IPS, DIG/Border Range/Amritsar held a Public Meeting at Police Lines Batala on today Ms Ashwini Gotyal, IPS, SSP/Batala alongwith Gazetted Officers and SHOs were present in the meeting....
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस की छापेमारी सरहाला में नशे के विरुद्ध पुलिस की छापेमारी : दो घँटे चला सर्च अभियान

गढ़शंकर । उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत माहिलपुर ब्लाक के थाना चब्बेवाल के तहत पड़ते नशे के धंधे में कुख्यात गांव सरहाला में डीएसपी रविंदर सिंह, डीएसपी परमिंदर सिंह मंड की अगुवाई में सर्च अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!