4, 5 नवंबर व 2, 3 दिसंबर छुट्टी वाले दिन भी पोलिंग बूथों पर प्राप्त किए जाएंगे दावे व एतराज: कोमल मित्तल

by

जिला चुनाव अधिकारी ने वोटर सूची संशोधन संबंधी लगाए जाने वाले विशेष कैंपों संबंधी डीईओ को उक्त तिथियों पर स्कूल खोलने संबंधी दिए जरुरी दिशा निर्देश
होशियारपुर, 30 अक्टूबर:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से योग्यता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर वोटर सूचियों के विशेष संशोधन का प्रोग्राम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि वोटर सूचियों का प्राथमिक प्रकाशन 27 अक्टूबर से शुरु हो गया है और 9 दिसंबर 2023 तक दावे व एतराज प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंधी 4 नवंबर 2023, 5 नवंबर 2023, 2 दिसंबर 2023 व 3 दिसंबर 2023 को विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जिस दौरान बी.एल.ओज अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक बैठकर योग्य व्यक्तियों से दावे व एतराज प्राप्त करेंगे।
जिला चुनाव अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्र व सेकेंडरी) को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बने हुए हैं, उन स्कूलों के प्रिंसिपल व स्कूल प्रमुख को हिदायत की जाए कि उक्त तिथियों(4 नवंबर, 5 नवंबर, 2 दिसंबर व 3 दिसंबर) को स्कूल के चौकीदार या किसी जिम्मेदार कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर पोलिंग बूथ वाला कमरा व मेन गेट खुला रखा जाए व बी.एल.ओ को जरुरी दफ्तरी फर्नीचर मुहैया करवाया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में मनाया गया सारागढ़ी दिवस

गढ़शंकर ।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में, कॉलेज के इतिहास विभाग द्वारा प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में सारागढ़ी दिवस मनाया गया। इस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने कजहेड़ी की सीवरेज समस्या पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 16 जून: गांव कजहेड़ी में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज जाम और ओवरफ्लो की समस्या को गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम...
article-image
पंजाब

डॉक्टर हरपाल सिंह का नकली अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किया रद्द: डॉ. बलजीत कौर

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के अनुसूचित वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए वचनबद्ध चंडीगढ़, 13 सितम्बर: सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 दोस्‍तों की मौत का 1 म‍िनट 10 सेकंड का साहमने आया वीड‍ियो : हाथ में स‍िगरेट, कार की स्‍पीड 120 से ऊप

उदयपुर :    उदयपुर में गत शनिवार को कार एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत के पहले का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की स्पीड 100,120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे...
Translate »
error: Content is protected !!