मेयर सौरभ जोशी ने कजहेड़ी की सीवरेज समस्या पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 16 जून: गांव कजहेड़ी में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज जाम और ओवरफ्लो की समस्या को गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम चंडीगढ़ के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने तथा समस्या के स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

यह मामला लोक भलाई समिति और स्थानीय निवासियों द्वारा क्षेत्र के पार्षद श्री लखबीर सिंह के नेतृत्व में मेयर के समक्ष उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गांव की कई गलियों में सीवरेज लाइनें बार-बार जाम हो रही हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय परिवारों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इसके अलावा गंदगी, दुर्गंध, जलभराव और सीवरेज ओवरफ्लो के कारण संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई।
शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मेयर सौरभ जोशी ने संबंधित जनस्वास्थ्य (पब्लिक हेल्थ) अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नगर निगम अधिकारियों, क्षेत्रीय पार्षद और स्थानीय निवासियों की संयुक्त टीम द्वारा मौके का दौरा कर स्थिति का आकलन किया जाएगा तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक उपाय तय किए जाएंगे।
मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर निगम शहर की जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस मामले में भी शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित सीवरेज लाइनों और ड्रेनेज प्वाइंट्स का निरीक्षण करें, बार-बार जाम होने के मूल कारणों की पहचान करें, तत्काल सफाई और मरम्मत कार्य करवाएं तथा भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार करें।
मेयर ने गांव कजहेड़ी के निवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है और क्षेत्र में स्वच्छ, स्वस्थ एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखबीर बादल पर हमले की NIA करे जांच….पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरामणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमले की अभी एटीएस जांच कर रही है लेकिन पंजाब के बठिंडा लोकसभा सदस्य...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधायकों की गाड़ियों के चालान का मामला मामले को सदन में उठा : नियमों के विपरीत अधिकारी नेम-प्लेट, फ्लैशर लाइट लगाकर घूमते हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती

शिमला : पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने विधानसभा बजट सत्र में विधायकों की गाड़ियों के चालान का मामला मामले को सदन में उठाया। कुछ दिन पहले...
article-image
पंजाब

Mitti Murh Wajaan Maardi – Back

Experts highlight opportunities in MSMEs, agriculture, and industry under Punjab Government policies Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /August 7 : With the objective of encouraging Non-Resident Indians (NRIs) to invest and establish businesses in Punjab, NRI Setu,...
article-image
पंजाब , समाचार

दिनदिहाड़े गढ़शंकर शहर के वीच तेजधार हथियारों से लैस हमलावर गुरप्रीत सिंह के घर में घुसे और निर्मम तरीके से आधा दर्जन जगह से काटा, गुरप्रीत की अस्पताल में मौत

गढ़शंकर ( होशियारपचर) रंजिश के चलते गढ़शंकर के बार्ड बारह में दिनदिहाड़े सुवह नौ वजे तेजधार हथियारों से लैस आधा दर्जन युवक दर्जन महिंद्र कौर के घर में घुसे और महिंद्र कौर के बेटे...
Translate »
error: Content is protected !!