राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे, नीट पर राजनीति कर रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

by

पुलिस भर्ती घोटाले में दोषियों को बचा रही सुक्खू सरकार

कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार को जनता की सुरक्षा की नहीं चिंता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नीट परीक्षा और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा हिमाचल सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंडी में जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह में भाजपा की संगठनात्मक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं और उन्हें देश की जनता गंभीरता से नहीं लेती।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने नीट परीक्षा को लेकर अभियान की शुरुआत उस राजस्थान से की है, जहां पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय राहुल गांधी ने इन घटनाओं पर कोई ठोस कार्रवाई या विरोध क्यों नहीं किया। उनका आरोप था कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं की भावनाओं का इस्तेमाल कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि हाल ही में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान सामूहिक नकल और सीसीटीवी कैमरे बंद कर परीक्षा कराने जैसी गंभीर शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन सरकार ने इस मामले में कोई सख्त कदम नहीं उठाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जब भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी, तब तत्काल जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई की सिफारिशों के बावजूद वर्तमान सरकार ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां और पदोन्नति दी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को अपने मुख्यमंत्री से यह पूछना चाहिए कि युवाओं के साथ कथित अन्याय करने वाले अधिकारियों को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि नीट मामले में केंद्र की सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और देश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है।
इस दौरान उन्होंने शिमला में एक स्कूल संचालिका की हत्या की घटना पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उनका आरोप था कि महिला ने अपनी सुरक्षा को लेकर पहले ही पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो चुका है।
इससे पूर्व जयराम ठाकुर ने भाजपा की संगठनात्मक बैठक में भाग लिया, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार सहित नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद भी मौजूद रहे। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40 दिन की थी तब सेना में हुई शामिल ताशा : 4 महीने तक नक्सलियों से लड़ी. अब हैंडलर की मौत से सदमे में ‘ताशा’

मध्य प्रदेश के बालाघाट से नक्सलवाद अब पूरी तरह खत्म हो चुका है. इसमें जितना जवानों का योगदान है, उतना ही योगदान पुलिस के डॉग स्कवॉड का भी है. उन्हीं में से एक है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की उड़नपरी सीमा ने रचा इतिहास : एशिया स्तर पर 10,000 मीटर गर्लज़ दौड़ में जीता स्वर्ण

एएम नाथ। चम्बा  : हांग कॉंग में आयोजित एशिया स्तर की 10,000 मीटर गर्लज़ दौड़ में भारत की बेटी हिमाचल प्रदेश के चंबा की उड़नपरी व गोल्‍डन गर्ल नाम से विख्यात सीमा ने शानदार प्रदर्शन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी निशांत शर्मा मामले में DGP कुंडू और SP कांगड़ा को पद से हटाने पर रोक लगाई रोक

एएम नाथ। शिमला :   सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी निशांत शर्मा को धमकाने से जुड़े केस में DGP कुंडू और SP कांगड़ा को पद से हटाने के हिमाचल प्रदेश HC के आदेश पर रोक लगाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवानों को DC डॉ. निपुण जिंदल ने दी श्रद्धांजलि, टांडा में जाना घायलों का कुशलक्षेम, कछियारी में किया क्षतिग्रस्त एनएच का निरीक्षण

धर्मशाला, 13 अगस्त। जिला चम्बा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश पुलिस के वीर जवान लक्ष्य मोंगरा का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान...
Translate »
error: Content is protected !!