4.51 करोड़ का आय-व्यय एपीएमसी ने 2025-26 के लिए किया प्रस्तावित : अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 1.25 करोड़ के निर्माण कार्यों का प्रस्ताव

by
रोहित जसवाल। हमीरपुर 16 जनवरी। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की त्रैमासिक बैठक वीरवार को दोसड़का स्थित समिति के कार्यालय परिसर में अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में समिति के सदस्यों ने जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक की छमाही में प्राप्त 1,10,21,123 रुपये की आय और 71,89,554 रुपये के व्यय का अनुमोदन किया। इसके अलावा अगले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 2,25,95,500 रुपये की आय और 2,25,84,200 रुपये का व्यय प्रस्तावित किया।
समिति ने उप सब्जी मंडी जाहू में खाली पड़ी दुकानों, गोदाम और सामुदायिक भवन को अतिशीघ्र आवंटित करने का निर्णय लिया। उप सब्जी मंडी नादौन में नवनिर्मित बूथ और दुकानांे के आवंटन को लेकर भी समिति के सदस्यों ने व्यापक चर्चा की। अजय शर्मा ने समिति के सचिव को बूथ और दुकानों के बचे हुए कार्य को अतिशीघ्र पूरा करवाने तथा इनके आवंटन के लिए विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष ने कहा कि सब्जी मंडी हमीरपुर और उप सब्जी मंडी नादौन में आवंटित लगभग 26 लाख रुपये के निर्माण कार्य मार्च से पहले पूरे हो जाने चाहिए। समिति ने जिला की विभिन्न सब्जी मंडियों एवं उप सब्जी मंडियों तथा किसानों-बागवानों की सुविधाओं के लिए लगभग 1.25 करोड़ रुपये के नए निर्माण कार्य भी प्रस्तावित किए।
समिति ने अन्य राज्यों की समितियों द्वारा किसानों व वागबानों की स्थिति को बेहतर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के अध्ययन के लिए उत्पादक व व्यापारी सदस्यों की एक्सपोजर विजिट करवाने का भी निर्णय लिया। बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर समिति की सचिव अरुणा शर्मा, उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार, जिला कृषि अधिकारी राजेश राणा, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह, समिति के उत्पादक सदस्य विजय बन्याल, रमेश चंद पराशर, केवल कृष्ण शर्मा, संतोष कुमार, दीप चंद, सुनील कुमार, व्यापारी सदस्य नीलम ठाकुर और अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के 17वें वार्षिक समारोह : लक्ष्य प्राप्ति में कठिन परिश्रम महत्वपूर्ण – अनिरूद्ध सिंह

कसौली : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। अनिरूद्ध सिंह आज सोलन के कसौली इंटरनेशनल पब्लिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार की मजदूर नीतियों के खिलाफ भारत बंद, 25 करोड़ कर्मचारी हो सकते हैं विरोध में शामिल, किसानों का भी मिला समर्थन

केंद्र सरकार की कथित “मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी” नीतियों के खिलाफ देशभर में 9 जुलाई 2025 बुधवार को भारत बंद बुलाया है. इस बंद का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंजेक्शन को लेकर झूठ बोलने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करें सीएम सुक्खू : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  इंजेक्शन न मिलने से हुईं देवराज शर्मा की मौत मामले में जिन भी अधिकारियों ने घटिया साजिश रचकर पीड़ित परिवार पर उंगली उठाई और उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा : केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

नई दिल्ली : दिवाली और दशहरा के त्योहारों से ठीक पहले, केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ी सौगात दी है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने...
Translate »
error: Content is protected !!