4 गिरफ्तार : जाली दस्तावेजों के साथ आए थे जमानत कराने – दो फर्जी आधार कार्ड, एक पंचायत सदस्य का शनाखती कार्ड व एक मोहर बरामद

by

गढ़शंकर, 20 फरवरी l  गढ़शंकर अदालत में फर्जी दस्तावेजों के सहारे आरोपियों की जमानत लेने आए 4 आरोपियों को थाना गढ़शंकर पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गढ़शंकर पुलिस स्टेशन के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा द्वारा शरारती व बुरे लोगों के खिलाफ डीएसपी गढ़शंकर सतीश कुमार की अगुवाई में चलाए अभियान क उस समय सफलता प्राप्त हुई गढ़शंकर कोर्ट में जाली दस्तावेज पेशकर जमानत देने आए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 1 जून 2023 को गढ़शंकर थाने में दर्ज मामले में आरोपी पवन कुमार बनाम स्टेट पंजाब की नियमित जमानत 2 फरवरी 2024 को जिला अदालत से मंजूर की गई थी। इसलिए आरोपी की जमानत के लिए एडवोकेट रितु शर्मा के जुनियर वकील द्वारा जमानती जगदीश सिंह पुत्र चैन सिंह और बलविंदर सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी निहालगढ़ तहसील फगवाड़ा के पंच के रूप में और नछतर राम पुत्र राम आसरा निवासी भीन थाना नवांशहर गवाह के तौर पर जमानत दिलाने के लिए दस्तावेज पेश किये थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना फर्जी आधार कार्ड और पंच का आईडी कार्ड भी जमा किया था। एसएचओ ने बताया कि सब डिवीज़नल जुडिशल मेजिस्ट्रेट गुरशेर सिंह एसडीजेएम द्वारा पूछताछ के दौरान जमानतदार ने अपना असली नाम सतनाम सिंह उर्फ ​​सुदामा पुत्र बिट्टू बताया, पंच ने अपना नाम कुलदीप सिंह उर्फ ​​नोनू पुत्र मक्खन सिंह निवासी फत्तू ढींगा जिला कपूरथला बताया। उन्होंने बताया कि दोनों के फर्जी दस्तावेजों को राम आसरा के पुत्र नछतर राम ने गवाह के रूप में सत्यापित किया था। एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि सब डिवीज़नल जुडिशल मेजिस्ट्रेट गुरशेर सिंह के रीडर संजीव कुमार के बयान पर मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ये फर्जी दस्तावेज राम सरूप पुत्र जस्सू निवासी गांव बाजो, थाना मुकंदपुर, जिला होशियारपुर ने बनाए थे और उन्हें सुरक्षा और पहचान के लिए 800 रुपये देने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया है। थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से दो फर्जी आधार कार्ड, एक पंचायत सदस्य का शनाखती कार्ड व एक मोहर बरामद की गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण अनिवार्य : 50 हजार रुपये लगेगी फीस

तीन साल के लिए मिलेगा प्रमाणपत्र, नवीनीकरण शुल्क 25 हजार रुपये; नियम तोड़ने पर जुर्माना और पंजीकरण रद्द करने का प्रावधान ऊना, 12 अक्टूबर। ऊना जिले में संचालित सभी पात्र निजी कोचिंग सेंटरों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों के समर्थन में उतर सीटू ने DC ऑफिस पर दिया धरना, रखी ये 10 मांगें

एएम नाथ।चम्बा :   देशभर के साथ-साथ शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (CITU) की इकाई और दूसरे सरकारी वर्कर्स ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। सैकड़ों...
article-image
पंजाब

ग्राम पंचायत बाट के गांव काली और न्याँन में नये ट्रांसफार्मर स्थापित : विधायक नीरज नैय्यर

लोगों को वोल्टेज संबंधी समस्याओं से मिलेगी निजात एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों को बिजली वोल्टेज की समस्या से राहत प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत...
article-image
पंजाब

24 को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप- मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां की जाएंगी प्राप्त : आशिका जैन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओज को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक कैंप लगाने के दिए निर्देश होशियारपुर, 22 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के...
Translate »
error: Content is protected !!