4 घंटे चली मुठभेड़ : कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को लगी गोली, घायल, गिरफ्तार

by

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में 4 घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गोली भी लगी है। पुलिस घर से ही उसके पीछे लग गई थी। जिसके बाद वह गुरदासपुर में बटाला-जालंधर रोड पर अच्चल साहिब के पास पड़ते गांव कोटला बोझा सिंह में गन्ने के खेत में छुप गया। वहां सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
बटाला के एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि रणजोध बबलू पर पिछले 15 दिन में उसके खिलाफ बटाला में कातिलाना हमले के 2 केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस को पीछा करते देख वह बाइक सड़क पर फेंक खेतों में छुप गया। यह बड़ा ऑपरेशन है क्योंकि हमने इसे जिंदा पकड़ लिया। यह सुबह से ही भाग रहा था। इसके खिलाफ करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। गोलियां लगने की वजह से यह जख्मी है, इसका इलाज करवाकर आगे की पूछताछ होगी। पुलिस ने उसे सरेंडर करने की अपील की थी लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद गन्ने के खेत में पुलिस को सर्च ऑपरेशन करना पड़ा। गैंगस्टर अमृतसर रुरल का रहने वाला है। पिछले 2 हफ्तों से वह बटाला में घूम रहा था।
रणजोध बबलू के खेतों में छुपने के बाद पुलिस ने पहले दूरबीन के जरिए उसकी तलाश की। इस दौरान उसे उसे बार-बार सरेंडर के लिए कहा गया। इसके बावजूद वह लगातार फायरिंग करता रहा। जिसकी वजह से पुलिस ने कमांडोज मौके पर बुलाए। इसके अलावा ड्रोन के जरिए उसकी तलाश की। मुठभेड़ शुरू होते ही पुलिस ने गांव कोटला बोझा सिंह और उसके साथ लगते गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया था। गांव की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जिले में मीट की दुकाने व स्लाटर हाउस 4 व 14 अप्रैल को बंद रखने के आदेश

होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अपनीत रियात ने 4 अप्रैल को श्री गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी महोत्सव व 14 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती के मौके पर जिले में मीट की दुकानों व स्लाटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी स्टार्टअप योजना चरण-दो में युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार: बाली

  · धर्मशाला 08 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में युवाओं को सशक्त बनाने व स्वच्छ ऊर्जा पहल को आगे बढ़ाने के...
article-image
पंजाब

गुरदियाल सिंह फुल की पुस्तक ‘रिश्तों की महक’ का लोकार्पण और गोष्ठी का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाबी साहित्य सभा, होशियारपुर द्वारा जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल गुरदियाल सिंह फुल की पुस्तक ‘रिश्तों की महक’ का लोकार्पण और गोष्ठी का आयोजन किया...
article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री के आदेशों पर जिले के हर गांव में सात रुरल कोरोना वालंटियरों का बनाया जाएगा समूह: सुंदर शाम अरोड़ा

उद्योग मंत्री ने कहा कोरोना के खिलाफ जंग में अहम योगदान डालेंगे यह वालंटियर वालंटियरों को खेल व युवक सेवाएं विभाग की ओर से दी जाएगी स्पोर्टस किट होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!