4 बार की पार्षद और कांग्रेस की प्रवक्ता अलकनंदा का फिर भी कटा टिकट : नामांकन के अंतिम दिन पूर्व मंत्री कॉल सिंह ठाकुर आपने भतीजे को दिलाने में रहे कामयाब

by

एएम नाथ ।  मंडी नगर निगम के चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर चल रहे घमासान के बीच खलियार वार्ड एक से आखिर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर  4 बार की पार्षद और कांग्रेस की प्रवक्ता अलकनंदा की टिकट कटवा कर अपने भतीजे  अधिवक्ता प्रवीण कुमार ठाकुर को टिकट दिलाने में कामयाब रहे। उधर  अब अलकंनदा हांडा ने बगावत का ऐलान कर दिया है और अब आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

इस फैसले के साथ ही वार्ड में चार बार की पार्षद रहीं एवं कांग्रेस प्रवक्ता अलकनंदा हांडा का पत्ता कट गया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। खलियार के वार्ड के टिकट को लेकर पिछले कई दिनों से सस्पेंस बना हुआ था। एक तरफ अनुभवी अलकनंदा का लंबा राजनीतिक करियर था, तो दूसरी तरफ कौल सिंह ठाकुर की प्रतिष्ठा। बताया जा रहा है कि टिकट के लिए दोनों गुटों ने शिमला से लेकर दिल्ली दरबार तक पूरी ताकत झोंक दी थी। सिफारिशों का दौर इतना लंबा चला कि अंतिम सूची में प्रवीण कुमार के नाम पर मुहर लगने तक सांसें अटकी रहीं। अंततः कौल सिंह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने उत्तराधिकारी को मैदान में उतारने में कामयाब रहे।

नगर निगम के गठन के दौरान खलियार वार्ड के स्वरूप में बदलाव कर इसमें बिजणी क्षेत्र को शामिल किया गया था। इस बार के चुनाव में यह क्षेत्र किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहा है। रोचक तथ्य यह है कि भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों ने बिजणी क्षेत्र से संबंधित चेहरों पर दांव खेला है। भाजपा पहले ही यहां से अपना प्रत्याशी उतार चुकी है, और अब कांग्रेस ने भी प्रवीण कुमार को उतारकर मुकाबले को बिजणी बनाम बिजणी के रोचक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। अलकनंदा का टिकट कटना शहर में चर्चा बना हुआ है।।

चार बार पार्षद रहने के बावजूद कांग्रेस  ने उनका टिकट काट दिया।  यह कौल सिंह ठाकुर के वर्चस्व की जीत है। अब चुनौती यह होगी कि क्या प्रवीण ठाकुर अपने ताया के राजनीतिक कद के अनुरूप वार्ड एक की जनता का विश्वास जीत पाएंगे या वरिष्ठ पार्षद की नाराजगी पार्टी की राह मुश्किल करेगी। खलियार वार्ड का यह चुनाव अब प्रतिष्ठा की जंग बन चुका निगम के वार्ड एक खलियार से कांग्रेस पार्टी ने चार बार की पार्षद अधिवक्ता अलकनंदा हांडा का टिकट काट कर यहां से पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के भतीजे प्रवीण कुमार ठाकुर को मैदान में उतारा है। 10 मार्च 1982 को जन्मे प्रवीण के पास कानून के क्षेत्र में 19 वर्षों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत 1999 में मंडी कालेज के कैंपस महासचिव के रूप में की थी। संगठनात्मक कौशल में निपुण प्रवीण वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पूर्व वे प्रदेश युवा कांग्रेस में सचिव और मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस के महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। 2021 के पंजाब विधानसभा चुनावों में उन्होंने जिला समन्वयक के रूप में अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोरोना कॉल के दौरान जिन लोगों पर दर्ज केस लिए जाएंगे वापस : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फैसला लिया है कि कोरोना कॉल के दौरान जिन लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं, वह सभी मामले वापस लिए जाएंगे। जिन पर महामारी से जुड़े...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खटवीं के हेमराज और ब्राह्मणी के अमर सिंह बने रैडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य

एएम नाथ। हमीरपुर 08 अप्रैल। गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्था रैडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक और आजीवन सदस्य बनने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। उपायुक्त एवं जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को राज्यों में मॉक ड्रिल : हवाई हमले के सायरन समेत जानें और क्या होगा?

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्‍तान के बीच बढ़े तनाव के बीच भारत सरकार ने देश में रक्षा तैयारियां को लेकर अहम कदम उठाए हैं। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्‍यों को सुरक्षा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर 47 माउंट कार्मल स्कूल फीस बढ़ोतरी मामला : आठ प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि अवैध करार, जिला अदालत ने 349 अभिभावकों को दी बड़ी राहत

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  सेक्टर-47 स्थित माउंट कार्मल स्कूल द्वारा वर्ष 2017-18 में की गई फीस बढ़ोतरी के मामले में जिला अदालत ने 349 अभिभावकों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्कूल प्रबंधन...
Translate »
error: Content is protected !!