4 लग्जरी कारें, करोड़ों की संपत्ति जब्त : 600 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पंजाब में ED का एक्शन

by
चंडीगढ़।   ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड, इसके प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा और उनके सहयोगियों के खिलाफ गुरुवार को मोहाली के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की।
तलाशी के दौरान करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई. इसमें 42 लाख की नकदी, 4 लग्जरी वाहन, कई संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और आपत्तिजनक कागजात मिले हैं।
इसके अलावा, निदेशकों और उनके परिवार से जुड़े कई बैंक खातों को फ्रीज किया गया है जिनमें कथित रूप से अपराध से अर्जित धन जमा था।  ईडी की कार्रवाई उन एफआईआर के आधार पर की गई है, जो पंजाब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC), 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की थीं।
शिकायतों के अनुसार, जरनैल सिंह बाजवा और उनके बेटे सुखदेव सिंह बाजवा ने सनी एन्क्लेव प्रोजेक्ट के तहत प्लॉट की बिक्री के नाम पर सैकड़ों लोगों को कथित तौर पर धोखा दिया. खरीदारों से पैसे लेने के बावजूद न तो उन्हें प्लॉट दिए गए और न ही पैसे लौटाए गए।
धोखाधड़ी से अर्जित धन का दुरुपयोग का आरोप
ईडी की जांच में सामने आया है कि खरीदारों से जुटाई गई राशि को जरनैल सिंह बाजवा ने अपने परिवार द्वारा संचालित अन्य कंपनियों में निवेश किया और इस धन का इस्तेमाल लग्जरी गाड़ियों की खरीद, असुरक्षित ऋण देने और प्रॉपर्टी निवेश में किया गया।
इससे पहले ईडी ने जरनैल सिंह बाजवा की कंपनी की चल संपत्तियों को प्रोविजनल रूप से अटैच किया था, जिसे बाद में PMLA की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने पुष्टि दी थी. जरनैल सिंह को 29 अगस्त 2024 को मोहाली पुलिस ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया था।
ईडी के एक्शन से हड़कंप
ईडी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग, फंड डायवर्सन और लेयरिंग से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं. एजेंसी ने कहा कि बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड के खिलाफ जांच अभी जारी है, और आने वाले दिनों में और भी संपत्तियों को जब्त किया जा सकता है।
  ईडी या प्रवर्तन निदेशालय आर्थिक अपराधों और विदेशी मुद्रा कानूनों के उल्लंघन की जांच के लिए बनाया गया है. यह विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत काम करता है. ईडी ने वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामलों की भी जांच शुरू कर दी है जो आपराधिक श्रेणी में आते हैं। ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत कार्रवाई करता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में राष्ट्रीय शोध मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हाई स्कूल पंडोरी रहा अग्रणी

गढ़शंकर। शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय शोध मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक समूह की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रिंसिपल कृपाल सिंह और स्कूल...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर और मुकेरियां विधानसभा सीटों से सीपीआई(एम) चुनाव लड़ेगी : ज़िला कमेटी का फ़ैसला

10 अगस्त को किसान-खेती मज़दूर संगठनों के मार्च का समर्थन; 29 जुलाई के संयुक्त किसान मोर्चा कार्यक्रम में भी शामिल होने का ऐलान होशियारपुर, 23 जुलाई : सीपीआई(एम) ज़िला कमेटी होशियारपुर की बैठक साथी...
article-image
पंजाब

नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल बसों का किया गया चालान : जिला टास्क फोर्स ने सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत स्कूल बसों की चैकिंग की

होशियारपुर, 07 नवंबर: जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर ने बताया कि सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को मुख्य रखते हुए स्कूल प्रमुखों की ओर से बसों...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार : शाहाबाद की बलजीत कौर के घर पहुंचा अमृतपाल दो बैग लेकर गया था, एक बैग वह वहीं छोड़ गया

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस ने पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला बलबीर कौर और एक...
Translate »
error: Content is protected !!