4 विदेशी पिस्तौल और 26 कारतूस सहित अर्श डल्ला गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार

by

बठिंडा। काउंटर इंटेलीजेंस (सीआई) ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर गैंगस्टर अर्श डल्ला गैंग से जुड़े तीन आरोपितों को चार अवैध पिस्तौल, चार मैगजीन और 26 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर एक सुनियोजित हत्या की वारदात को टाल दिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान बठिंडा के गिलपत्ती निवासी कुलदीप सिंह (जो वर्तमान में कनाडा में रह रहा है), बठिंडा के कोटशमीर निवासी गुरविंदर सिंह और बठिंडा के गांव भोखड़ा निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। बरामद पिस्तौलों में एक ग्लॉक, एक जिगाना, एक .30 बोर पिस्तौल और एक .32 बोर पिस्तौल शामिल है। इसके अलावा पुलिस टीमों ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक हुंडई वर्ना कार भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल आरोपित आपराधिक गतिविधियों में कर रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपित टारगेट किलिंग को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में से एक कुलदीप सिंह हाल ही में विशेष रूप से योजनाबद्ध फायरिंग को अंजाम देने के लिए कनाडा से बठिंडा आया था।

एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने चल रही अंतर-गैंग दुश्मनी में अपनी संलिप्तता के बारे में भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बठिंडा के थाना थर्मल में एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली थी कि अर्श डल्ला गैंग से जुड़े शूटरों के पास अवैध हथियार हैं और वे टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने जिला पुलिस बठिंडा के साथ मिलकर गोनियाना रोड पर सुच्चा सिंह नगर के पास नाका लगाया और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थाना थर्मल में मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंजार में पंजाब के टूरिस्टों की गुंडागर्दी : तलवार लहराकर हमला : वीडियो में देखें एक का हाथ, दूसरे का गाल काटा

एएम नाथ । कुल्लू :  बंजार क्षेत्र में उस समय तनाव फैल गया जब पंजाब से आए कुछ पर्यटकों पर स्थानीय लोगों पर तलवारें लहराकर हमला करने का आरोप लगा। इस घटना में दो...
article-image
पंजाब

‘नहीं हुई दोस्ती…दोस्ती न होने के कारण सुखबीर बादल और उनकी पार्टी अब सिर्फ लंबी थाना तक सीमित रह गई…प्रताप सिंह बाजवा का तंज

मंडी :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की आंखों में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ही खटकते हैं, क्योंकि वह देश की बात करते हैं और देशवासियों की समस्याओं को...
article-image
पंजाब

विभिन्न संगठनों ने मई दिवस को साम्राज्यवाद-विरोधी दिवस के रूप में मनाया : मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

 क्रांतिकारी विकल्प के निर्माण के लिए आवाज उठाई गढ़शंकर, 1 मई : आज गढ़शंकर के संघर्षरत संगठनों ने बंगा चौक स्थित गांधी पार्क में एकत्रित होकर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को साम्राज्यवाद-विरोधी दिवस के रूप...
Translate »
error: Content is protected !!