40 हजार के लेनदेन को लेकर भांजे को जहर देकर उतारा मौत के घाट

by

तरनतारन :  गुरदासपुर जिले के गांव होठियां निवासी कर्मबीर सिंह की 40 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर जहरीली वस्तु खिलाकर मौत के घाट उतारा गया था।

इस जुर्म में कोई और नहीं, बल्कि कर्मबीर सिंह मौसी प्रवीन कौर व मौसा सन्नी सिंह निवासी भलोजला शामिल थे। युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सोमवार को थाना वेरोवाल में केस दर्ज कर लिया है। फरार पति-पत्नी की गिरफ्तारी लिए छापामारी जारी है। जिला गुरदासपुर के थाना किला लाल सिंह अंतर्गत आते गांव होठियां निवासी सतपाल ने बताया कि उसका बड़ा बेटा धर्मबीर सिंह विदेश में रहता है। जबकि छोटा बेटा कर्मबीर सिंह (23) दिल्ली स्थित निजी पैट्रोलियम कंपनी में कार्यकर्त था। सबसे छोटी बेटी रईया में विवाहित है। हलवाई का काम करने वाले सतपाल ने बताया कि रिश्तेदारी में उसकी साली लगती प्रवीन कौर तरनतारन जिले में गांव भलोजला निवासी सन्नी सिंह से विवाहित है। जिसने अपने घर को मरम्मत करवाने लिए कर्मबीर सिंह से 40 हजार रुपये उदार लिए थे, लेकिन निर्धारित समय पर पैसे वापस नहीं किए गए।

कर्मबीर द्वारा पैसे बार-बार वापस मांगे गए। पैसे देने की बजाय आनाकानी करने वाली प्रवीन कौर ने अपने पति सन्नी सिंह से मिलकर योजना बनाई। 29 नवंबर 2024 को कर्मबीर सिंह यह कहते घर से गया कि मौसी प्रवीन कौर ने बुलाया है। अगले ही दिन प्रवीन कौर ने अपने जीजा सतपाल कौर को फोन पर बताया कि कर्मबीर सिंह की सेहत खराब हो चुकी है। सतपाल गाड़ी लेकर गांव भलोजला पहुंचे। वहां बेहोशी की हालत में कर्मबीर सिंह को लेकर ब्यास अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित किया। युवक के स्वजनों को संदेह हुआ कि जहरीली वस्तु खिलाई हो सकती है।

थाना वेरोवाल की पुलिस ने दो दिसंबर 2024 को रपट नंबर 194 दर्ज करके सिविल अस्पताल तरनतारन से पोस्टमार्टम करवाया। जिसकी रिपोर्ट एफएसएल लैब खरड़ भेजी गई। जिसमें साबित हुआ कि कर्मबीर सिंह की मौत जहरीली वस्तु से हुई है।

थाना वेरोवाल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को आधार बनाकर उस समय दर्ज की गई रपट की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।

युवक के पिता सतपाल के बयानों पर आरोपित महिला प्रवीन कौर, उसके पति सन्नी सिंह निवासी गांव भलोजला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी लिए छापामारी की जा रही है। आरोपित जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गरीब लोगों के राशन कार्ड काटने के विरोध में सी. पी. आई. एम. 30 जून को करेगी धरना प्रदर्शन : गुरनेक भजल।

गढ़शंकर : सीपीआईएम के जिला महासचिव व राज्य सचिव गुरनेक सिंह भजल व महिंदर कुमार बद्दोआन जिला सचिव ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बगैर किसी जांच...
पंजाब

विभोर साहिब बलजीत की कनाडा में मौत : 15 दिन बाद रविवार देर रात शव गांव पहुंचा था, आज अंतिम संस्कार

नंगल। नंगल के गांव विभोर साहिब बलजीत की कनाडा में मौत हो गई थी। 15 दिन बाद रविवार देर रात शव गांव पहुंचा था तो पूरे गांव में मातम का माहौल पैदा हो गया।...
article-image
पंजाब

महिला आयोग में सदस्यों के ग़ैर-सरकारी खाली पदों की भर्ती होगी : मंत्री डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग में सदस्यों के ग़ैर-सरकारी खाली पदों की भर्ती के लिए योग्य आवेदनकर्ताओं से आवेदनों की मांग 5 फरवरी तक की है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल...
Translate »
error: Content is protected !!