40 ग्राम हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 25 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक महिला तस्कर को 40 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया के जिला पुलिस प्रमुख श्री सरताज सिंह चाहल के आदेशों पर तथा उप पुलिस कप्तान गढ़शंकर श्री दलजीत सिंह खख की हिदायतों अनुसार कार्रवाई करते हुए एसआई कुलदीप सिंह की पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान बंगा रोड नहर के पुल के पास एक महिला से तलाशी दौरान उसके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोषी महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 21- 61-85 तहत मामला दर्ज किया है। कथित दोषी महिला की पहचान निर्मला पत्नी सुरजन निवासी गांव देनोवाल खुर्द थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है।
फोटो । हेरोइन सहित गिरफ्तार महिला तस्कर के साथ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर करनैल सिंह, एसआई कुलदीप सिंह व पुलिस पार्टी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संत बाबा दलेल सिंह जी की जन्मस्थली निर्मल कुटिया टूटोमजारा में 10 जुलाई को गुरु पुण्य दिवस मनाया जाएगा : बाबा मखन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी की जन्मस्थली निर्मल कुटिया टूटोमजारा के मुख्य संचालक संत बाबा मखन सिंह जी व संत बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी के नेतृत्व में समूह संगतों...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

20 महिला खिलाड़ी ट्रेन में बेसुध : मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था

लुधियाना : खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था। वह घूमने के बाद बुधवार को ट्रेन से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घोर कलियुग! बेटी-दामाद ने ही लगा दी पिता के खाते में सेंध, निकाले 1.10 करोड़ रुपये, केस दर्ज

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीएचईएल से रिटायर एक बुजुर्ग कर्मचारी के बैंक खातों से फर्जी हस्ताक्षर के जरिये बेटी और दामाद ने एक करोड़ 10 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर...
article-image
पंजाब

आंखों के लैंस ऑपरेशन थिएटर से चोरी : 2 युवकों पर मामला दर्ज

बठिंडा : भाई मनि सिंह सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में पड़े सामान को चोरी करने के आरोप में थाना कोतवाली पुलिस ने धर्मप्रीत सिंह एवं वकील सिंह नामक दोनों युवकों पर चोरी का...
Translate »
error: Content is protected !!