40.85 लाख रुपए की सरकारी ग्रांट के दुरुपयोग करने वाले निजी फर्म के मालिक को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

by
चंडीगढ़ : पंजाब की मौजूदा सरकार प्रदेश को जिन बुराइयों से मुक्त करने के लिए प्रयासरत्त है उनमें नशा और भ्रष्टाचार प्रमुख हैं। एक तरफ जहां नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है वहीं प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अमलोह एंटरप्राइजेज के मालिक और फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह निवासी एक भगोड़े आरोपी सतविंदर को सरकारी ग्रांट में 40,85,175 रुपए की हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सतविंदर, अमलोह ब्लॉक और विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए आवंटित फंडों के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में वांछित था, जिसमें फतेहगढ़ साहिब के तत्कालीन ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी कुलविंदर सिंह रंधावा की मिलीभगत भी शामिल थी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में 9 अगस्त, 2024 को विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, पटियाला रेंज में आईपीसी की धारा 409 और 120-बी के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) और धारा 13(2) के तहत एफआईआर नंबर 37 दर्ज की गई थी। इस मामले में कुलविंदर सिंह रंधावा, जो वर्तमान में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) के पद पर तैनात हैं, सहित कुल पांच आरोपी शामिल हैं, जिन पर सरकारी फंडों का दुरुपयोग कर गैर-कानूनी तरीके से निजी फर्मों और व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने का आरोप है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि दो आरोपियों, कुलविंदर सिंह रंधावा और एक निजी व्यक्ति हंसपाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मामले की जांच जारी है और शेष आरोपियों की सक्रिय रूप से तलाश की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव बिंजो में 14 वा विशाल वार्षिक मां भगवती जागरण 11 अक्टूबर कों करवाया जा रहा: समूह प्रबंधक

 विशाल जागरण में  प्रगट प्रेमी,बलराज बिलगा और सरबजीत सर्व महामाई का गुणगान करेंगे : समूह प्रबंधक होशियारपुर: दलजीत अजनोहा –  जिला होशियारपुर के गांव बिंजों में  जय  मां भगवती शीतला मंदिर कमेटी  गांव बिंजों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेवा सिमरन सर्मपण व त्याग की मूर्त थे ब्रहमलीन स्वामी सरवगिया नेद जी भूरीवाले : आचार्य चेतना नंद जी भूरीवाले

ब्रहमलीन स्वामी सरवगिया नंद जी नमित धाम रकबा साहिब में तीन दिवसीय समागम समय श्री अखंड पाट साहिब के भोग डाले बलाचौर : श्री सतगुरू भूरीवालें गुरगद्दी परंपरा(गरीबदासी संप्रदाय)के तीसरे गद्दीनशीन सतगुरू ब्रहमा नंद...
article-image
पंजाब

कार से टकराने से 9 साल की बच्ची की मौत

गढ़शंकर, 5 नवंबर  : माहिलपुर – फगवाड़ा रोड़ पर अड्डा खरोदी पर 9 साल की बच्ची की कार से टकराने से मौत हो गई। माहिलपुर पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!