400 युवाओं का चयन रोजगार मेले के पहले दिन, 1800 के करीब अभ्यर्थियों ने करवाया था पंजीकरण : 54 विभिन्न कंपनियों ने लिए जॉब के लिए इंटरव्यू

by
धर्मशाला, 25 जुलाई। स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित रोजगार मेले के पहले दिन 400 युवाओं को नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित किया है। पहले दिन रोजगार मेले में 1800 के करीब युवाओं ने जॉब के लिए पंजीकरण करवाया। रोजगार मेले में करीब 54 विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का अपनी कंपनियों में जॉब के लिए साक्षात्कार लिया है। रोजगार मेले में आठवीं पास, दसवीं पास तथा जमा दो पास बेरोजगारों के साथ साथ आईटीआई, डिप्लोमा धारकों, स्नातक, स्नातकोत्तर, फार्मा बीटेक, एमबीए, जीएनएम इत्यादि प्रशिक्षितों ने भाग लिया।
आन स्पॉट जॉब लेटर मिलने पर गदगद हुए अभ्यर्थी
रोजगार मेले में कुछ अभ्यर्थियों को ऑन स्पॉट जॉब लेटर भी प्रदान किए गए। कबाड़ी पंचायत के सौरभ, नितिन, अनुराधा ने आन स्पॉट जॉब लेटर मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका वर्धमान कंपनी में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला नगरोटा में आयोजित करवाकर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने बेरोजगार युवाओं के लिए बेहतरीन पहल की है। इससे युवाओं को नौकरी के लिए विभिन्न जगहों पर भटकने से भी राहत मिली है साथ ही इंटरव्यू के लिए किस तरह से तैयारी करें उसमें भी मदद मिली है।
अभ्यर्थियों को कांगड़ी धाम भी परोसी, आइसक्रीम भी बांटी
पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने रोजगार मेले के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए कांगड़ी धाम की व्यवस्था भी की गई थी इसके अतिरिक्त कतारों में खड़े अभ्यर्थियों को पेयजल तथा आइसक्रीम भी वितरित की गई। अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में कांगड़ी धाम की व्यवस्था करने तथा अन्य बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टिहरा में मनाया गया विजय दिवस : वीर सैनिकों को विधायक चंद्रशेखर ने दी पुष्पांजलि

सरकाघाट। 16 दिसम्बर :  धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने आज विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्राम गृह टिहरा में वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर...
article-image
पंजाब , समाचार

जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल ने की जिला लीगल सर्विस अथारिटी के सदस्यों के साथ बैठक : जिला प्रशासन को सडक़ दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को जल्द से जल्द डिपेंडेंट सर्टिफिकेट जारी करने की दी हिदायत

लोगों को 13 मई फरवरी को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की होशियारपुर, 19 अप्रैल: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरपर्सन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल ने आज जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

75 पार, फिर भी PM मोदी पर क्यों लागू नहीं होगा : 75 पार होने के बाद भी मोदी क्यों हैं प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75वां जन्मदिन  मना रहे हैं. मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और भारत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. 2014 से भारत के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर मे सजी पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी : लोगों को दिया कुपोषण मुक्त भारत का सन्देश

आंगनबाडी कार्यकर्ता की बेटी गीतांजलि ने दिया पोषण अभियान पर शानदार भाषण एएम नाथ। भरमौर :  कमल किशोर शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा के मार्गदर्शन में मनीष कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी अतिरिक्त कार्यभार...
Translate »
error: Content is protected !!