400 बैंक खाते फ्रीज, अवैध लेनदेन के मामले में : जांच के दायरे में आए खाताधारक, शातिर कमीशन का देते थे लालच

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के करीब 400 खातों में देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों रुपये की ठगी का पैसा आया है। फिलहाल, खातों को पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। खाते घर बैठे पैसा कमाने का लालच देकर शातिरों ने लोगों से खुलवाए हैं। शातिर पुलिस से बचने के लिए अवैध लेन देन के लिए खातों को इस्तेमाल कर रहे थे। कई मामलों में खाताधारक भी ठगी का शिकार हुए हैं। खाता खुलवाने के लिए 10 हजार रुपये तक कमीशन भी कई लोगों को दी गई है। कमीशन मिलने से खुश व्यक्ति ने तुरंत खाता खुलवाकर शातिरों के हवाले कर दिया। खाता के विवरण के साथ एटीएम भी उन्हें सौंप दिया।

कुछ मामलों में शातिरों ने अपने नंबर तक खातों में अपडेट करवा दिए। शातिरों ने ठगी के पैसे चंद कमीशन का लालच देकर खुलवाए खातों में ट्रांसफर करवाए। खातों में लाखों का लेन देन होने लगा तो बैंक शाखा से खाताधारकों तक भी सूचना पहुंची। दूसरे राज्यों में ठगी की शिकायतें दर्ज होने के बाद खातों में धनराशि जमा करवाने का जिक्र हुआ तो पुलिस ने खाते फ्रीज करवा दिए।

 खाताधारक जांच के दायरे में :  खाताधारक भी पुलिस जांच के दायरे में आ गए हैं। खाताधारक अवैध इस्तेमाल से अनजान थे और कई लाखों रुपये शातिरों के जाल में फंसने के बाद गंवा चुके हैं। कई खाताधारक के खातों में आई लाखों की राशि से भी अनजान थे, क्योंकि उनमें शातिरों के नंबर ही अपडेट किए गए थे और सारी जानकारी उन तक ही पहुंच रही थी। खातों का संचालन शातिर कर रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 पूर्व पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद की सजा : सीबीआई कोर्ट ने मजीठा फेक एनकाउंटर में सुनाई सजा

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश राकेश गुप्ता की अदालत ने 1992 में मजीठा थाने में फर्जी पुलिस मुठभेड़ करने के दोषी थानेदार गुरभिंदर सिंह और थानेदार प्रशोत्तम सिंह को आजीवन कारावास और दो-दो लाख रुपये...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारी- 31 मार्च को ही नियमित होंगे : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 31 मार्च को ही दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले नियमित होंगे। विधायक डॉ. जनकराज, लोकेंद्र कुमार, कुमारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिस्त्री के बेटे ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में पास किया UGC- NET

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पंचायत पलूहीं के एक छोटे से गांव बलियारा के बेटे गगन ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ा मुकाम हासिल किया है! गगन ने...
हिमाचल प्रदेश

कार्यालयों/भवनों में हीटर व अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 दिसम्बर। ऊना जिले में सर्दी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने हीटर, अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
Translate »
error: Content is protected !!