हिमकेयर योजना को नहीं किया जाएगा खत्म : इसमें सुधार किया जाएगा – सीएम सुखविंदर सुखू

by

एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि परिवार को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराने वाली हिमकेयर योजना बंद नहीं की जाएगी, बल्कि इसमें सुधार किया जाएगा। विधानसभा में हिमकेयर पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अनियमितताओं की शिकायतें मिलने के बाद निजी अस्पतालों में योजना बंद कर दी गई थी। उन्होंने कहा, “हमारी कैबिनेट उप-समिति इस मामले की जांच कर रही है। हम उप-समिति की सिफारिशों के अनुसार आगे बढ़ेंगे।” सुक्खू ने कहा कि उप-समिति कुछ निजी अस्पतालों द्वारा अधिक शुल्क वसूलने की शिकायतों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों को क्रमश: 227 करोड़ रुपये और 127 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है।

सहारा योजना पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई यह एक अच्छी योजना थी, लेकिन इसका भी दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा, “यह योजना पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए है, लेकिन कुछ अपात्र लोग भी जाली दस्तावेजों के आधार पर इसका लाभ ले रहे हैं।” उन्होंने कहा कि सरकार रिक्त पदों को भरकर तथा अस्पतालों में अत्याधुनिक उपकरण व मशीनरी उपलब्ध करवाकर अपने संस्थानों को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना चाहते हैं तथा हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। इस बीच, नाबार्ड योजना पर पूछे गए सवाल पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विपक्ष ने आरोप लगाया कि नाबार्ड के तहत केवल कांग्रेस विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए योजनाएं स्वीकृत की जा रही हैं तथा विपक्षी विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार नहीं की जा रही है। सुक्खू ने पक्षपात के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश का एक समान विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है। विधायक रणधीर शर्मा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नाबार्ड योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र की सीमा 175 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी, जिसे सरकार ने 20 करोड़ बढ़ाकर 195 करोड़ कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1.32 करोड़ रुपये से हो रहा औहर स्कूल का जीर्णाेद्धार कार्य : अगले शैक्षणिक सत्र से बनेगा सीबीएसई स्कूल : राजेश धर्माणी

कभी औहर स्कूल में चलता था जेबीटी प्रशिक्षण केंद्र, क्षेत्र का है ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गत दिनों बच्चों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में करंट लगने से महिला की मौत, प्लग लगाते समय हुआ हादसा

पानी की गागर रखकर बिजली बोर्ड में प्लग लगाने गई महिला की गई जान सीपीआर देने के बाद भी नहीं बच सकी महिला, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित एएम नाथ ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं यहां ऐतिहासिक रिज पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं से झूठ बोलकर प्रदेश की सत्ता कांग्रेस ने हथियाई : जयराम ठाकुर

मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मातृ शक्ति का श्राप मिलेगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महिलाओं से झूठ बोलकर प्रदेश की सत्ता हथियाई थी। हर...
Translate »
error: Content is protected !!