400 खैर के मौछे पकड़ने वाले फॉरेस्ट गार्ड के सस्पेंशन पर उठे सवाल

by

गुम्मर पंचायत प्रधान शिमला देवी ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट पर लगाए गंभीर आरोप

एएम नाथ। धर्मशाला : ज्वालामुखी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुम्मर में 400 खैर के मौछे पकड़े जाने के मामले में फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
पंचायत प्रधान शिमला देवी ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गार्ड ने अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाया, लेकिन कार्रवाई असली दोषियों पर करने के बजाय उस पर ही गाज गिरा दी गई।
शिमला देवी ने कहा कि जब गार्ड ने अवैध रूप से काटे गए 400 खैर के मौछे पकड़े, तो उसे इनाम मिलना चाहिए था, लेकिन इसके उलट उसे निलंबित कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सही काम करने वाले कर्मचारी को सजा और असली आरोपियों को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है।
पंचायत प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार के मौजूदा कार्यकाल में अच्छे और ईमानदार काम करने वालों पर ही कार्रवाई होती दिख रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न बताया।
शिमला देवी ने चम्बा की घटना का हवाला देते हुए कहा कि वहां जब एक पटवारी ने रिश्वत लेने से इनकार किया तो उसे पीटा गया। वहीं ज्वालामुखी के गुम्मर में जब एक फॉरेस्ट गार्ड ने कानून के अनुसार कार्रवाई की तो उसे सस्पेंड कर दिया गया। इससे ईमानदार कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही संबंधित फॉरेस्ट गार्ड को बहाल नहीं किया गया और असली दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पंचायत और क्षेत्र के सैकड़ों लोग डीएफओ देहरा के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सरसों तेल के दाम 37 रुपये कम : सरकारी राशन डिपुओं में जुलाई में 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा

शिमला : प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में मिलने वाले सरसों तेल के दाम 37 रुपये कम हो गए हैं। जुलाई में 110 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से तेल मिलेगा। हालांकि इस माह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शरीर के किए 300 टुकड़े,टेबल पर पड़ा था सर – रिटायर्ड कर्नल की हैवानियत आपको रख देगी हिलाकर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के नयापल्ली इलाके में… भारतीय सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल सोमनाथ परिदा अपनी पत्नी उषा श्री के साथ यहां एक बड़े बंगले में रहते थे। सोमनाथ परिदा 1970 में भारतीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य – न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया

अर्की में 11.50 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित न्यायिक परिसर का किया लोकार्पण एएम नाथ। अर्की  : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने कहा कि पीड़ित को समयबद्ध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना में शामिल होने का आम नागरिकों के लिए अवसर, ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन

देशभक्ति से प्रेरित उन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं। भारतीय सेना ने टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना...
Translate »
error: Content is protected !!