41 दिनों का श्री सुखमनी साहिब तथा मूल मंत्र का निर्विघ्न संपूर्णता (समापन) हुआ
वार्षिक बरसी समागम 20/21 नवंबर को करवाए जाएंगे
पाठ करने वाली बीबियों तथा बच्चों को गुरु घर की बख्शिश (कृपा) सिरोपाओ देकर सम्मानित किया गया
हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा ;
जिला हुशियारपुर के गांव टूटो मजारा स्थित जन्म स्थान कुटिया ब्रह्मलीन 108 संत बाबा दलेल सिंह जी में, कुटिया के मुख्य सेवादार बाबा मक्खन सिंह तथा बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी द्वारा समूह संगतों के सहयोग से, ब्रह्मलीन बाबा दलेल सिंह जी की 27वीं वार्षिक बरसी, ब्रह्मलीन बाबा सतनाम सिंह जी की वार्षिक बरसी तथा ब्रह्मलीन बाबा जगदेव सिंह मोनी की 17वीं वार्षिक बरसी को समर्पित, 20 सितंबर से आरंभ किए गए 41 दिनों के श्री सुखमनी साहिब तथा मूल मंत्र का पाठ संपूर्ण हुआ।
इस अवसर पर पहले बीबियों द्वारा कीर्तन किया गया, इसके उपरांत बाबा मक्खन सिंह जी तथा बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी द्वारा पाठ करने वाली बीबियों और बच्चों को गुरु घर की बख्शिश सिरोपाओ देकर सम्मानित किया गया। गुरु का लंगर संगतों को अटूट (निरंतर) वितरित किया गया।
इस अवसर पर बाबा मक्खन सिंह जी तथा बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी ने बताया कि ब्रह्मलीन बाबा दलेल सिंह जी की 27वीं वार्षिक बरसी, ब्रह्मलीन बाबा सतनाम सिंह जी की वार्षिक बरसी तथा ब्रह्मलीन बाबा जगदेव सिंह मोनी की 17वीं वार्षिक बरसी को समर्पित समागम 20/21 नवंबर को होंगे।
