42 डिग्री तक पंजाब में पहुंचा पारा : अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया

by
पंजाब में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। सूबे में तापमान ने अप्रैल में ही पुराने कई रिकार्ड तोड़े हैं। प्रदेश में दिन में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है क्योंकि तापमान रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहा है।
सोमवार को पंजाब में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रिकार्ड किया गया है।
                    ऐसे में अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले दिनों में गर्मी से लोगों को दो-चार होना पड़ेगा। पंजाब में सोमवार को बठिंडा में हीट वेव का प्रकोप रहा, जिसके चलते यहां का पारा 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन भी पंजाब में हीव वेव चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि की जा सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। क्योंकि विभाग ने 10 व 11 अप्रैल को पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। खास तौर से 10 अप्रैल को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। तेज हवाओं के साथ आकाश में बिजली चमकने के साथ बारिश होगी।
सोमवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 6.2 डिग्री ऊपर हो गया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 17.1 डिग्री का न्यूनतम पारा नवांशहर का दर्ज हुआ।
अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री, लुधियाना का 39.2 डिग्री, पटियाला का 38.6 डिग्री, पठानकोट का 37.0 डिग्री, फरीदकोट का 39.5 डिग्री, फिरोजपुर का 38.0 डिग्री, जालंधर का 37.3 डिग्री पारा दर्ज हुआ। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 19.6 डिग्री, लुधियाना का भी 19.6 डिग्री, पटियाला का 20.0 डिग्री, पठानकोट का 17.6 डिग्री, बठिंडा का 19.6 डिग्री दर्ज किया गया।
फसलों और पशुओं का ख्याल रखें किसान: 
पीएयू के मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। पीएयू के कृषि मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसी स्थिति और खराब हो सकती है। फसल प्रबंधन सलाह जारी करते हुए डॉ. किंगरा ने कहा कि हालांकि, समय पर बोई गई रबी की फसलें पकने के करीब पहुंच गई हैं, लेकिन असामान्य रूप से उच्च तापमान के कारण गर्मी के तनाव में वृद्धि के परिणामस्वरूप देर से बोई गई सब्जी और फलों की फसलें पानी की मांग के साथ-साथ हीट शॉक से भी प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने गर्मी और पानी के तनाव को रोकने के लिए फसलों की उचित निगरानी पर जोर दिया। फसलों को समय-समय पर आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई प्रदान की जानी चाहिए। फलों की फसलों के लिए भी गर्म मौसम असहनीय है।
बागों में उपज के नुकसान से बचने के लिए सिंचाई प्रदान करके उचित नमी बनाए रखी जानी चाहिए। छोटे और कोमल पौधों पर गर्मी के तनाव को कम करने के लिए पुआल की मल्च भी मददगार हो सकती है। पशु प्रबंधन पर विस्तार से बात करते हुए, डॉ. किंगरा ने गर्मी के भार को ध्यान में रखते हुए जानवरों और पालतू जानवरों पर ध्यान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
धूप से बचें
पर्याप्त पानी पिएं -हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने
अपने सिर को कपड़े, टोपी, छतरी आदि से ढकें
फसलों पर गरमी का असर कम करने के लिए सुबह व शाम सिंचाई करें
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूल और शिक्षक पंजाब की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम में पहली पंक्ति का सुरक्षा कवच होंगे : हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ चल रही अपनी सबसे बड़ी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने अब इस...
article-image
पंजाब

क्षेत्र में संदिग्ध व अज्ञात व्यक्तियों की जांच के लिए विभिन्न संगठनों ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर: गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शहर के बंगा चौक पर मार्च पश्चात डीएसपी नरिंदर सिंह औजला को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में...
article-image
पंजाब

Lali Bajwa Expands District Urban

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 11 : In a significant move to strengthen the party organization, Shiromani Akali Dal’s district president, urban and senior vice-president Jatinder Singh Lali Bajwa has expanded the district-level urban organization. On this...
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भड़के : आप का आईटी सेल इस कदर तक गिर चुका है , मंड व राहुल गांधी के साथ उनकी फोटो को जोड़ कर सिखों का कातिल बता रहे

लुधियाना : आम आदमी पार्टी के आईटी सेल पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह रविवार को जनसभा में भड़के। बलकौर सिंह ने कहा कि आप का आईटी सेल इस कदर तक...
Translate »
error: Content is protected !!