40,000 मिलेगी अब तनख्वाह …. जानिए : हिमाचल के मल्टी टास्क वर्करों के लिए बड़ी खुशखबरी

by

सीएम सुक्खू ने तनख्वाह में की बढ़ोतरी

एएम नाथ। शिमला :
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वीरवार को विधानसभा बजट सत्र के दौरान एक बड़ा ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में तैनात 4800 मल्टी टास्क वर्कों को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से तमाम मल्टी टास्क वर्कों की तनख्वाह में ₹500 की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इसके अलावा पीजी के बाद अनुबंध पर नियुक्त होने वाले चिकित्सकों के मानदेय को 33000 से 40000 करने की भी घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बजट सत्र के दौरान की गई।
मुख्यमंत्री ने शिमला के सकुर्लर रोड को चौड़ा करने के लिए 45 करोड़ रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसएमसी शिक्षकों की परेशानियों को हल करने के लिए एक कैबिनेट उपसमिति गठित की गई है। भाजपा मामले को न्यायालय में ले गई। सत्ता में आने के बाद सरकार ने इनके 4,900 रुपये बढ़ाए हैं। भाजपा सरकार ने नाममात्र मानदेय बढ़ा दिया था। कंप्यूटर शिक्षक भी 22 साल पुराने हैं। कैबिनेट सब कमेटी कानूनी मुद्दों पर विचार कर रही है जल्द ही इनकी मांगों को हल किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हुडको द्वारा सीएसआर के अंतर्गत दी गई हैंड हेल्ड पोर्टेबल टीबी एक्स-रे मशीन का लोकार्पण

एएम नाथ। चम्बा :  हुडको द्वारा सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग चंबा को एक हैंड हेल्ड पोर्टेबल टीबी एक्स-रे मशीन प्रदान की गई, जिसका विधिवत लोकार्पण हुडको के कार्यकारी निदेशक राजीव शर्मा द्वारा जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार में मंत्री बनने की लड़ाई तेज, एक अनार-सौ बीमार : पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री रहे बिक्रम सिंह ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है. बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन मंत्रियों से विभाग लेकर दो नए मंत्रियों को दिए थे विभाग : मंत्रियों से जो विभाग लिए गए , उन्हें भविष्य में उनके विभाग से संबंधित ही अन्य विभाग दिए जाएंगे -मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को दो नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए थे। तीन मंत्रियों से विभाग लेकर दो नए मंत्रियों को विभाग दिए गए हैं।  ऐसे में मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित...
Translate »
error: Content is protected !!