45 दिन में सुधारो कानून-व्यवस्था : दिल्ली पुलिस को अमित शाह से कह दी साफ बात : डेढ़ माह बाद फिर करूंगा मीटिंग

by

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस आयुक्त समेत दिल्ली पुलिस के कुछ आला अधिकारियों को गृह मंत्रालय बुलाकर लचर कानून व्यवस्था को लेकर जमकर खिंचाई करते हुए जल्द हालात में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने आतंकवाद निरोधक दस्ता स्पेशल सेल व क्राइम ब्रांच की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए इन यूनिटों को नए सिरे से मजबूत बनाने पर बल दिया, लेकिन दिल्ली पुलिस के लिए इन यूनिटों को मजबूत बना पाना बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए 45 दिन की मोहलत दी और डेढ़ माह बाद कानून व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही।

राजधानी में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सेल व क्राइम ब्रांच को मजबूत बनाने की जरूरत है तभी गैंगस्टरों के आतंक पर काबू पाया जा सकता है। हाल के महीनों में राजधानी में बेतहाशा बढ़ते अपराध पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा सवाल उठाने पर गृह मंत्री ने शुक्रवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए दिली पुलिस के अधिकारियों को गृह मंत्रालय तलब किया था। बैठक में एक विशेष आयुक्त ने जब प्रजेंटेशन देना शुरू किया, तब गृह मंत्री ने कहा कि प्रजेंटेशन देने से काम नहीं चलेगा। दूसरे विशेष आयुक्त ने जब प्रजेंटेशन देना शुरू किया तब गृह मंत्री ने उनकी भी प्रजेंटेशन देखने से मना कर दिया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे सब कुछ पता है कि दिल्ली पुलिस में क्या-क्या हो रहा है।

भ्रष्टाचार चरम सीमा पर : उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, सरेआम गोलियां चल रही हैं, गैंगस्टरों में रंगदारी वसूलने की होड़ लगी हुई है। बदमाश अवैध हथियार व चाकू लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं, लोग दहशत में जी रहे हैं। उन्होंने तुरंत राजधानी की कानून व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए और 45 दिन बाद रिपोर्ट पेश करने को कहा।

गृह मंत्री के निर्देश के बाद शनिवार को सभी 15 जिले के डीसीपी ने अपने-अपने जिले में सभी थानों के इंस्पेक्टरों की बैठक बुलाई। उन्हें बदमाशों, झपटमारों व ड्रग्स तस्करों समेत अवैध हथियार व चाकू लेकर घूमने वालों की धर पकड़ तेज करने और गैंगवार की घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली बसों के लिए जारी दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत पालन होः एडीसी

एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने निजी स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की ऊना: 13 अगस्त : सभी स्कूल प्रबंधक व प्रबंधन समितियां स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की समीक्षा

रोहित जसवाल।  ऊना, 11 नवम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की प्रगति तथा लाभार्थी बच्चों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। जिला बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लोगों का है आने वाला सम- हिमाचल तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। कांगड़ा :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के टांडा में सोमवार सायं एक  कार्यक्रम में कहा कि हिमाचल तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है और भविष्य हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार हुई कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर के ये वीडियो हो रहे जमकर वायरल : अमनदीप कौर के इंस्टाग्राम अकाउंट 349 पोस्ट किए जा चुके…. अकाउंट के 41 हजार के करीब फॉलोअर्स

पंजाब में नशे का एक पुराना इतिहास रहा है. पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर आज भी युवाओं को नशे की तरफ से दूर करने की प्रयास करने में लगी है।  लेकिन क्या हो...
Translate »
error: Content is protected !!