गिरफ्तार हुई कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर के ये वीडियो हो रहे जमकर वायरल : अमनदीप कौर के इंस्टाग्राम अकाउंट 349 पोस्ट किए जा चुके…. अकाउंट के 41 हजार के करीब फॉलोअर्स

by
पंजाब में नशे का एक पुराना इतिहास रहा है. पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर आज भी युवाओं को नशे की तरफ से दूर करने की प्रयास करने में लगी है।  लेकिन क्या हो जब जिनके हाथों में कानून दिया हो। वही कानून का बंटाधार कर रहे हो. हाल ही में पंजाब पुलिस की एक महिला कांस्टेबल को ड्रग तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है।
थार में महिला कांस्टेबल के साथ 17 किलो ड्रग बरामद किया गया है. बता दें इस महिला कांस्टेबल की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग. ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद अब महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर के पुराने वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।
गिरफ्तार महिला कांस्टेबल का वीडियो वायरल
पंजाब पुलिस में इंस्टा क्वी के नाम से मशहूर कांस्टेबल अमनदीप कौर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तार होने के बाद सोशल मीडिया पर अमनदीप कौर के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। बता दें अमनदीप कौर की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फॉलोइंग है। वायरल हो रहे इस वीडियो में अमनदीप कौर पंजाब पुलिस की ड्रेस में नजर आ रही है।
तो इसके साथ ही उसके हाथ में एक महंगी ब्रांडेड घड़ी भी दिखाई दे रही है।  अमनदीप कौर के इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। तो वहीं इस वीडियो कई हजार लाइक भी मिल चुके हैं। वीडियो को अमनदीप कौर के पर्सनल अकाउंट @police_kaurdeep से पोस्ट किया गया है।
ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई पंजाब पुलिस की कांस्टेबल अमनदीप कौर का सोशल मीडिया पर काफी भौकाल है।  अमनदीप कौर के इंस्टाग्राम अकाउंट 349 पोस्ट किए जा चुके हैं. तो वहीं इस अकाउंट के 41 हजार के करीब फॉलोअर्स भी है।  बता दें अमनदीप कौर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए ज्यादातर वीडियो के व्यूज लाखों में हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री प्रवास की तैयारियों का संजय अवस्थी ने लिया जायज़ा

सोलन : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 30 नवम्बर, 2023 के प्रवास के दृष्टिगत सोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 23.20 करोड़ रुपये लागत की आठ विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान 23.20 करोड़ रुपये की लागत की आठ विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किये। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार भेंट

  एएम नाथ। शिमला : हि माचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने वरिष्ठ काँग्रेस नेता एवं राज्यस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से होटल सेसिल ओबरॉय शिमला...
article-image
पंजाब

पिता ने तेजधार हथियार से बेटी कर डाली हत्या : आरोपी फरार

लंबी : गांव मिड्डा में रविवार को एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक पिता ने कथित तौर पर अपनी ही बेटी की तेजधार हथियार से...
Translate »
error: Content is protected !!