एक करोड़ दे… मैं गैंगस्टर बोल रहा हूं ….नहीं तो तुझे जान से मार देंगे, ट्रैवल एजेंट को धमकी

by
फिरोजपुर : फिरोजपुर में इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाले ट्रैवल एजेंट को जान से मारने की धमकी मिली। फोन कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताया और कहा कि एक करोड़ रुपये दे दे वरना तुझे जान से मार देंगे। यह धमकी ट्रैवल एजेंट आशीष शर्मा को मिली थी।
आशीष शर्मा ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस भी हरकत में आई और तीन आरोपियों को धर दबोचा है। सीआईए स्टाफ ने एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में खुलासा किया है। आरोपियों के से एक पिस्तौल, सात मोबाइल और कार बरामद हुई है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाला आशीष शर्मा निवासी तूड़ी बाजार फिरोजपुर शहर का रहने वाला है। आशीष शर्मा को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उन्हें कहा कि मैं गैंगस्टर बोल रहा हूं, एक करोड़ रुपये की फिरौती मुझे दे दे नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। इस संबंधी पीड़ित आशीष शर्मा ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी थी। इस मामले की जांच सीआईए स्टाफ फिरोजपुर कर रही थी। सीआईए स्टाफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में चमकौर सिंह निवासी फरीदकोट, करणदीप शर्मा निवासी गुरदासपुर और बलविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर हैं। इनके पास से पिस्तौल, सात मोबाइल फोन और कार बरामद की गई है।
एसएसपी ने कहा कि आरोपियों का अदालत से पुलिस रिमांड लेकर गहन पूछताछ की जाएगी कि उक्त आरोपियों ने किन-किन लोगों को जान से मारने की धमकी देकर फिरौतियां वसूल चुके हैं। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने 204 अवैध शराब की बोतलें पकड़ी , 2 के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 26 जून। गढ़शंकर पुलिस ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राधा रमन के साथ हाजीपुर में छापेमारी कर 204 अवैध शराब की बोतलें बरामद कर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज गया। गढ़शंकर पुलिस...
article-image
पंजाब

Vairagya and Discord Result of

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Nov.27 :  According to internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastushastri, sudden detachment from worldly life, renunciation of home by family members, refusal to marry, or leading an isolated...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेशाब में दिखे ये 5 संकेत : 400 के पार पहुंच चुका है ब्लड शुगर

आधुनिक समय में डायबिटीज काफी ज्यादा कॉमन बीमारी हो चुकी है। यह धीरे-धीरे हमारे शरीर को खोखला कर देती है। डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों का ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है, अगर...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रकट : बलकौर सिंह ने लारेंस बिश्नोई की सुरक्षा पर उठाए सवाल..

उसे मार दिया जाए पर बोलना बंद नहीं करेंगे मानसा : 8 अगस्त: मरहूम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को सिद्धू के गांव मूसे में उनकी समाधि पर पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!