45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का टीकाकरण आज से, पंचायत प्रतिनिधि करें प्रेरितः डीसी

by
ऊना – कोरोना की रोकथाम के लिए आरंभ किए गए टीकाकरण अभियान के तहत 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए व्यक्ति को कोविन वेबसाइट या आरोग्य सेतु ऐप पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सभी अस्पतालों के साथ-साथ जिला में कुल 138 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार के दिन टीके लगाए जा रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य उप केंद्र पर गुरुवार को वैक्सीनेशन हो रही है।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए राघव शर्मा ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपना टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को लाभार्थियों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की लिस्ट बनाएं और उन्हें टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक लाना सुनिश्चित करें। कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए वैक्सीन की दोनों खुराक लेना अनिवार्य है।
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पंचायतों ने पहले भी बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन किया है तथा अब दूसरी लहर में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। आठ अप्रैल तक जिला प्रशासन ने सभी आयोजन पर प्रतिबंध लगाया है, ऐसे में पंचायत प्रतिनिधि लोगों को जागरूक करें। साथ ही बाहर से आने वाले व्यक्तियों के टेस्ट करवाएं एवं कंटेनमेंट जोन की भी प्रभावी रूप से निगरानी करें, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि शिक्षण संस्थानों व अन्य कार्यालयों में भी लोगों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के नियम के पालन करने के लिए प्रेरित करें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत चुवाड़ी और बनीखेत के वार्डों का अंतिम परिसीमन आदेश जारी : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश

एएम नाथ।   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर पंचायत चुवाड़ी और नगर पंचायत बनीखेत के तहत वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म से 47.20 लाख की ठगी : तीन आरोपी दबोचे

नई दिल्ली, 12 अप्रैल :  फर्जी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए 47.20 लाख रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश : महिला यात्री डल झील के रास्ते में अचानक बेहोश हुई, एयरलिफ्ट कर भरमौर अस्पताल पहुंचाया, महिला की हालत में सुधार

भरमौर: चंबा जिले के भरमौर में मणिमहेश यात्रा जारी है। मणिमहेश यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते एक महिला यात्री डल झील के रास्ते में अचानक बेहोश हो गई। जिसे एनडीआरएफ की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्‍या हैं वो 3 डिमांड जो कॉकरोच जनता पार्टी ने जेपी नड्डा के सामने रखी? …..स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने रख दी एक शर्त

नई दिल्ली :  काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने ‘संसद मार्च’ को लेकर नई दिल्ली इलाके में मचे बवाल के बीच सरकार के साथ बातचीत की। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका...
Translate »
error: Content is protected !!