पंचायत चुनाव का बिगुल वजा : हिमाचल में तीन चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव; जानिए पूरा शेड्यूल

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। स्टेट इलैक्शन कमीशन ने आज दोपहर बाद 3:40 बजे एक महत्वपूर्ण प्रैस कॉन्फ्रैंस बुलाई है, जिसमें पंचायत चुनाव की आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।

इस घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी। आचार संहिता लागू होते ही सरकार की शक्तियों पर लगाम लग जाएगी। इसके बाद सरकार कोई भी नई घोषणा नहीं कर पाएगी। साथ ही, नई भर्तियां, नए टैंडर, तबादले (ट्रांसफर), प्रमोशन, और उद्घाटन-शिलान्यास जैसे कार्यों पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। गौरतलब है कि शहरी क्षेत्रों में पहले से ही आचार संहिता लागू है, अब इसमें ग्रामीण क्षेत्र भी जुड़ जाएंगे।

3754 पंचायतों में करीब 50.79 लाख वोटर चुनेंगे अपनी सरकारचुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है। प्रदेश की 3754 पंचायतों में लगभग 50.79 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के दौरान 5 पदों प्रधान, उपप्रधान, वार्ड मैंबर, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए उम्मीदवार मैदान में होंगे।

तीन चरणों में हो सकते हैं चुनावआयोग की ओर से चुनाव तीन चरणों में कराने की संभावना है ताकि दुर्गम इलाकों में मतदान सुचारू रहे। दिलचस्प यह है कि पंचायत चुनाव पुरानी पद्धति के अनुसार बैलेट पेपर (मतपत्र) से करवाए जाएंगे, जबकि शहरी निकायों के चुनाव ईवीएम से होते हैं। इन चुनावों में 50 हजार से अधिक कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए जाएंगे।

क्यों अहम है ये चुनाव?सुप्रीम कोर्ट ने 31 मई से पहले पंचायत चुनाव संपन्न करवाने के आदेश दिए हैं, जिसके चलते आयोग समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। प्रदेश की पंचायतों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो चुका है और तब से वहां सरकार द्वारा नियुक्त एडमिनिस्ट्रेटर काम देख रहे हैं। इस चुनाव के बाद ग्रामीण स्तर पर चुनी हुई सरकारों की वापसी होगी।

सोशल मीडिया पर प्रचार का दौर पहले ही शुरूपंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ चुका है। उम्मीदवारों की दावेदारी, प्रचार-प्रसार और स्थानीय मुद्दों पर बहस जोरों पर है। हालांकि सोशल मीडिया पर प्रचार का दौर पहले ही शुरू हो चुका है, लेकिन अब चुनाव की विधिवत घोषणा के बाद राजनीतिक गतिविधियां और अधिक तेज होंगी।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत से माफी मांगी जाए- जलियांवाला बाग हत्याकांड को लेकर : बोले ब्रिटिश सांसद

ब्रिटेन के कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन ने ब्रिटिश सरकार से 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए औपचारिक माफी मांगने की अपील की है। उन्होंने इस घटनाक्रम को ब्रिटिश साम्राज्य के इतिहास का एक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रॉमा सेंटर की सुरक्षा कर्मचारी वंदना राणा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल : मरीज के अटेंडेंट का सोने का लॉकेट लौटाया

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़: सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH-32) के ट्रॉमा सेंटर में तैनात महिला सुरक्षा कर्मचारी वंदना राणा ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से सभी का दिल जीत लिया। मॉर्निंग ड्यूटी के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर हुई चोरी, नकदी और जेवर गायब, जांच कर रही पुलिस

पंचकुला : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पंचकुला स्थित आवास को चोरों ने निशाना बनाया है, जिसमें नकदी और आभूषण गायब होने की खबरें हैं। यह घटना हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की सुरक्षा और ऐसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौल सिंह ठाकुर ने जयराम ठाकुर को बताया सबसे कमजोर मुख्यमंत्री

चैलेंज : कुल्लू जिला में एक मेडिकल कालेज खोलकर दिखाएं ! शिमला, 17 जुलाई हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने सीएम जयराम ठाकुर को सबसे कमजोर सीएम होने की संज्ञा प्रदान...
Translate »
error: Content is protected !!